{"_id":"58bdb0a24f1c1bab18dc3fba","slug":"nk-sharma-two-companies-electricity-department-mohali-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनके शर्मा की दो कंपनियों को बिजली विभाग का अल्मीमेटम, कट सकता है कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनके शर्मा की दो कंपनियों को बिजली विभाग का अल्मीमेटम, कट सकता है कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
एनके शर्मा
- फोटो : File Photo
पावरकॉम ने लंबे समय से बिजली के बिलों का भुगतान न करने वाले बिल्डरों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में हलका विधायक एनके शर्मा की दो कंपनी का नाम भी शामिल है।
सूबे में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद पावरकॉम द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा बिलों की अदायगी न करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। इस क्रम में जीरकपुर डिवीजन द्वारा कुछ दिन पहले बिल का भुगतान न होने पर तीन गांवों में छह ट्यूबवेल कनेक्शन काट दिया गया था। जबकि जीरकपुर पुलिस स्टेशन व ढकोली पुलिस चौकी का कनेक्शन काटने के लिए उच्चाधिकारियों से अभी मंजूरी का इंतजार है।
पावरकॉम से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकारी विभागों के कनेक्शन काटने के बाद अधिकारियों ने बिल्डरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। विभाग ने बिलों का भुगतान न करने वाले नामी बिल्डरों की सूची सार्वजनिक करते हुए कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है। 3 मार्च को जारी सूची में उपभोक्ता को अगले सात दिन के अंदर बिल का भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

Trending Videos
7 दिन में अदायगी न करने पर कनेक्शन काटने का दिया अल्मीमेटम
एनके शर्मा इंटरप्राइजेज पर एक लाख और वीएन शर्मा पर साढ़े 36 लाख बिल बकाया
पावरकॉम द्वारा सार्वजनिक की गई सूची में हलका विधायक एनके शर्मा की दो कंपनी के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार, एनके शर्मा इंटरप्राइजेज (सावित्री ग्रीन-2 गाजीपुर) पर एक लाख 62 हजार 583 की राशि बकाया है। जबकि उनके पिता वीएन शर्मा केयर ऑफ सावित्री पर 36 लाख 52 हजार 590 रुपये का बकाया है। इसी तरह, आस्था इंटरप्राइजेज (पभात) पर 11 लाख 69 हजार 110 रुपये, गोल्डन स्क्वेयर पर सात लाख 82 हजार 360 रुपये, वृंदावन गार्र्डंस पर तीन लाख 49 हजार 380 रुपये शामिल हैं।
उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार बिल का भुगतान न करने वाले बिल्डरों के नामों की सूची को सार्वजनिक किया गया है। सूची में एनके शर्मा की दो कंपनियों पर भी लाखों रुपये का बकाया है। उपभोक्ताओं को अगले सात दिन में बकाया बिलों की अदायगी करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है।
- इंद्रप्रीत सिंह, एसडीओ, डिवीजन जीरकपुर, पीएसपीसीएल।