फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine tested positive for covid 19 in Chandigarh

चंडीगढ़ में संक्रमण: एक माह बाद नौ कोरोना पॉजिटिव मिले, 12 से 14 साल तक के 1075 बच्चों ने लगवाया टीका

Mon, 25 Apr 2022 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 12:13 AM IST
सार

12 से 14 साल तक के लाभार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अगले दो दिनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें अस्पतालों के साथ शहर के आठ स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Nine tested positive for covid 19 in Chandigarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। रविवार को एक महीने बाद नौ संक्रमित मिले। संक्रमण दर बढ़कर 0.75 प्रतिशत पहुंच गई है। सेक्टर 9 से 1, सेक्टर 16 से 3, सेक्टर 20 से 1, सेक्टर 40, 44, 49 और खुड्डा जस्सु से एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं सात दिन की अवधि पूरा करने पर दो मरीजों को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1199 मरीजों की जांच की। इनमें दो पुरुष और सात महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन


12 से 14 साल तक के 1075 बच्चों ने लगवाया कोरोना टीका 
कोरोना टीकाकरण अभियान में रविवार को 12 से 14 साल के 1075 बच्चों ने टीका लगवाया। अवकाश का दिन होने के बावजूद शहर के अस्पतालों के साथ विभिन्न स्कूलों में बनाए गए केंद्रों पर सुबह से दोपहर तीन बजे तक अभिभावकों के साथ बच्चे टीका लगवाने पहुंचे। गौरतलब है कि यूटी प्रशासक के सलाहकार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के प्रयास से इस वर्ग के बच्चों के परिणाम में तेजी आई है। 
विज्ञापन


शुरुआती दौर में तमाम प्रयास के बावजूद प्रतिदिन 300 से 400 बच्चों को ही टीका लगाया जा रहा था जबकि पिछले तीन दिनों से यह आंकड़ा एक हजार के पार है। 12 से 14 साल तक के लाभार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अगले दो दिनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें अस्पतालों के साथ शहर के आठ स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों तक यहां लगेगा टीका 
जीएमएसएसएस सेक्टर-10, जीएसएसएस सेक्टर-45, जीएमएसएसएस सेक्टर-26, जीएमएसएसएस सेक्टर-38 वेस्ट, जीएमएचएस मलोया, जीएसएसएस मनीमाजरा टाउन, जीएमएसएसएस धनास, जीएमएचएस विकास नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed