फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine deaths and 199 new corona cases reports in Chandigarh Mohali and Panchkula

ट्राइसिटी में कोरोना: नौ मरीजों की मौत, 199 संक्रमित मिले, धावक मिल्खा सिंह की तबीयत पहले से बेहतर

Thu, 10 Jun 2021 02:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 02:55 AM IST
सार

चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राइसिटी में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है। यही वजह है कि चंडीगढ़ में रात्रि कर्फ्यू का समय बदल दिया गया है। अब रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक यह प्रभावी रहेगा। उधर, 18 जून तक शहर के सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Nine deaths and 199 new corona cases reports in Chandigarh Mohali and Panchkula
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में बुधवार को कोरोना से जहां नौ मरीजों के मौत की पुष्टि की गई, वहीं 199 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से 2 चंडीगढ़, 3 मोहाली और 4 पंचकूला के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में से 84 चंडीगढ़, 86 मोहाली और 29 पंचकूला के हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में सेक्टर-15 निवासी 35 साल के पुरुष और रामदरबार निवासी 75 वर्षीय वृद्धा की ने जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान दम तोड़ा। दोनों ही सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एकांतवास में रखे गए 118 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज किया। 
विज्ञापन


उधर, 24 घंटे के दौरान 2481 लोगों की जांच की गई। जिनमें 18 की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमित मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 43 व महिलाओं की संख्या 41 रही। इसके साथ ही शहर में सक्रिय केसों की संख्या 649 रह गई है। जबकि अब तक 781 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्खा सिंह की तबीयत में लगातार सुधार
उधर, पीजीआई में उपचाराधीन पद्मश्री मिल्खा सिंह की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। वह कोविड सेंटर के आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ पर लगातार नजर बनाए हैं। वे तीन जून से पीजीआई में भर्ती हैं। यह जानकारी पीजीआई की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। वहीं उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की हालत अभी स्थिर है और अपनी बीमारी से लड़ रही हैं। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। 

अब रोजाना रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

चंडीगढ़ में अब रोजाना रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किया गया है। इस दौरान शहर में सिर्फ अनिवार्य सेवाओं की मंजूरी होगी। रात्रि कर्फ्यू के दौरान कानून व्यवस्था, नगर निगम सेवाओं और आपात सेवाओं में लगे कर्मियों, यूनिफॉर्म में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ के जवान, स्वास्थ्य कर्मचारी, ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारी और मीडियाकर्मी को इजाजत रहेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51 से 60 और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

चंडीगढ़ के सभी शिक्षण संस्थान 18 तक बंद रहेंगे
भले ही शहर के कुछ क्षेत्रों को खोल दिया गया हो लेकिन सभी शिक्षण संस्थान 18 जून तक बंद रहेंगे। यह आदेश उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किया गया है। कॉलेजों में 50 फीसदी कर्मचारी काम करते रहेंगे। शिक्षक घर से काम कर सकते हैं। यदि प्राचार्य को बुलाना हुआ तो ऐसी स्थिति में शिक्षकों को आना होगा। सभी कोचिंग सेंटर भी 18 जून तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन कोचिंग जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed