फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nihang Sikhs reached Matka Chowk by tractor and horse, the hands of the police swelled

ट्रैक्टर व घोड़े से मटका चौक पहुंचे निहंग सिख, पुलिस के हाथ के पाव फूले

Thu, 19 Aug 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nihang Sikhs reached Matka Chowk by tractor and horse, the hands of the police swelled
सेक्टर- 17 के मटका चौक पर बाबा लाभ सिंह से मिलने पहुंचा निहंग जत्‍था। इस दौरान पुलिस अधिकारी निहंग?
चंडीगढ़। किसानों के समर्थन और तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए मटका चौक पर धरने पर बैठे बाबा लाभ सिंह से मिलने बुधवार को ट्रैक्टर और घोड़ों पर सवार होकर कई निहंग सिख पहुंचे। इसकी भनक लगते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एसपी, डीएसपी समेत सेक्टर-17 थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि निहंग सिख हिमाचल प्रदेश से आए हैं। वह दिल्ली जाने से पहले बाबा लाभ सिंह से मिलकर मटका चौक पर डेरा डालना चाहते थे, लेकिन पुलिस के समझाने पर निहंग सिख वापस जाने के लिए तैयार हो गए। करीब दो घंटे बाद निहंग सिख दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

मामला बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि मटका चौक पर कुछ निहंग सिख ट्रैक्टर ट्राली व घोड़ों पर सवार होकर मटका चौक पहुंचे हैं। इसके बाद एसपी सिटी केतन बंसल, डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क, थाना प्रभारी राम रतन शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान 25-30 निहंग सिख मटका चौक पर मौजूद थे। उनके साथ आए लोग ढोल बजा रहे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये सभी हिमाचल प्रदेश से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें रास्ते में बाबा लाभ सिंह के बारे में पता चला। बाबा से मिलने के लिए सभी मटका चौक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में बाबा लाभ सिंह ने पिछले करीब पांच महीने से मटका चौक पर डेरा जमा रखा है। पुलिस ने उन्हें मटका चौक से हटाने की कई बार कोशिश कर चुकी है, लेकिन बात नहीं बनी। बाबा लाभ सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल समेत अन्य नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed