{"_id":"5a35f9d84f1c1b96368b4fdc","slug":"night-shelters-in-chandigarh-for-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अब नहीं ठिठुरेंगे लोग, रैनबसेरे हुए तैयार, जानिए कहां-कहां?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अब नहीं ठिठुरेंगे लोग, रैनबसेरे हुए तैयार, जानिए कहां-कहां?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
रैन बसेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है, लेकिन चंडीगढ़ में लोगों को ठिठुरन से बचाने के लिए प्रशासन ने रैनबसेरे तैयार किए हैं। ताकि लोगों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी न पड़े। चंडीगढ़ में पड़ रही सर्दी अभी से रिकॉर्ड तोड़ की तैयारी में है। रोजाना मजदूरी कर पेट भरने वाले गरीब बेसहारा लोगों के लिए सर्द रातें बड़ी चुनौती बन गई हैं।
सैकड़ों लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। चंडीगढ़ पीजीआई, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, जीएमसीएच-32, आईएसबीटी-17 और 43 बस स्टैंड, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रांसपोर्ट एरिया में हजारों लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। प्रशासन ने अब तक बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरा तैयार कर दिए हैं। ताकि आश्रितों को सहारा मिल सके।
आश्रितों के ठहरने के लिए शहर में 10 जगहों पर बनाए नाइट शेल्टर
समाज कल्याण विभाग ने शहर में 10 जगहों पर रैन बसेरा लगाने की प्लानिंग की है। बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर तक शहर में कुल 10 जगहों पर आश्रितों के लिए रैन बसेरा लगा दिए जाएंगे। इनमें से यूटी प्रशासन की ओर से अब तक पीजीआई, सेक्टर-9, जीएमसीएच-32, रेलवे स्टेशन के बाहर रैन बसेरा लगा दिए है। बाकी के रैन बसेरा लगाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
पीजीआई के आसपास जरूरतमंदों और मरीज के तीमारदारों को रात गुजारने की सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इस बात को देखते हुए पीजीआई के बाहर दो रैन बसेरा लगाने की प्लानिंग की गई है। इस बार जीएमसीएच-32 के बाहर भी मरीजों और तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। सेक्टर-16 की मार्केट में बनाया जाने वाला रैन बसेरा जीएमएसएच-16 में बनाया जा रहा है।
इसके अलावा सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, सेक्टर-19, सेक्टर-9 और कई अन्य दूसरी जगह भी रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं। आईएसबीटी-17 पर नियमित तौर पर रैन बसेरा बना है। अमूमन इस रैन बसेरे में रुकने पर चार्ज लिया जाता है। लेकिन, दूसरे सभी रैन बसेरे शुरू होने के बाद इसे भी नि:शुल्क कर दिया जाएगा।
अभी कई मार्केट और पार्किंग में ऑटो-रिक्शा चालक और मजदूर रात गुजारते हैं। कुछ मार्केट के बरामदों में सोने को मजबूर हैं। इन सब लोगों की दिक्कतों के कारण ही प्रशासन जगह-जगह रैन बसेरे बना रहा है।

इन जगहों पर लगे हैं रैन बसेरे
Night shelter in chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
1. सेक्टर-22 में एससीओ नंबर-2925-26 के सामने-----25
2. जीएमसीएच- 32 अस्पताल में---------------------25
3. सेक्टर- 19 शनि मंदिर के पास---------------------25
4. सेक्टर- 20 में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास-----------25
5. सेक्टर- 12 पीजीआई में दो रैन बसेरा----------------100
6. सेक्टर- 43 आईएसबीटी बस स्टैंड------------------50
7. सेक्टर- 30 में साई बाबा मंदिर के पास---------------25
8.सेक्टर- 9 डी हाउसिंग बोर्ड के पास------------------25
9. सेक्टर- 16 में अमरटैक्स शोरूम के सामने------------25
शहर में रैन बसेरा लगाने शुरू कर दिए हैं, 20 दिसंबर तक शहर में कुल 10 जगहों पर रैन बसेरा लगाए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोग ठंड में रैनबसेरा में रात गुजार सकें।
- बीएल शर्मा, सचिव, समाज कल्याण विभाग