फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night mercury dropped 1.5 degrees in Punjab

Chandigarh News: पंजाब में रात का पारा 1.5 डिग्री गिरा, कल से तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट

Tue, 16 Apr 2024 11:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Night mercury dropped 1.5 degrees in Punjab
तेज हवाओं के साथ कईं जगह बरसेंगे बदरा, तापमान में और गिरावट की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बीते 24 घंटे में कईं जगहों पर बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे अमृतसर समेत तीन शहरों का पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। उधर इसी बीच मौसम विभाग ने वीरवार से तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कईं जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही बारिश भी होने की भविष्यवाणी की गई है। इससे तापमान में आने वाले दिनों में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पंजाब में मंगलवार को अमृतसर व फरीदकोट का सबसे कम 16 डिग्री का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे रहा, वहीं लुधियाना का 19.3, पटियाला का 19.9 (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), पठानकोट का 19.0, बठिंडा का 17.6 (सामान्य से 1.7 डिग्री कम), गुरदासपुर का 17.5, एसबीएस नगर का 21.9, बरनाला का 18.5, फिरोजपुर का 16.9 और जालंधर का 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 36.6 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर का 32.9, लुधियाना का 34.2, पटियाला का 35.6, पठानकोट का 34.0, बठिंडा का 33.6, फरीदकोट का 33.5, एसबीएस नगर का 32.9, बरनाला का 35.1, गुरदासपुर का 31.0 और जालंधर का 32.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed