फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA started investigation of Vishwa Hindu Parishad leader Vikas Prabhakar murder in Nangal

Punjab: विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA, केस दर्ज कर पंजाब पुलिस से किया संपर्क

Wed, 15 May 2024 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 May 2024 12:27 PM IST
सार

13 अप्रैल की शाम नंगल के रेलवे रोड पर स्थित वीएचपी नंगल मंडल के प्रधान विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की दुकान पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। एक हमलावर ने हेलमेट डाला हुआ था और दूसरे ने मफलर के साथ मुंह ढका था।

विज्ञापन
NIA started investigation of Vishwa Hindu Parishad leader Vikas Prabhakar murder in Nangal
विकास प्रभाकर - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के नंगल में बीते दिनों विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी( एनआईए) ने जांच शुरू कर दी है। एनआईए दिल्ली ने विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में केस दर्ज कर पंजाब पुलिस से भी सम्पर्क कर इनपुट मांगा है। 
विज्ञापन


एनआईए के अधिकारी मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेंगे। पंजाब पुलिस ने प्रभाकर की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जोकि न्यायायिक हिरासत में हैं। 
विज्ञापन


नंगल के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या पाकिस्तान के इशारे पर हुई थी। हत्या की पुर्तगाल बैठे विदेशी हैंडलर्स की ओर से फंडिंग की गई थी। यह दावा पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों से पंजाब पुलिस ने बड़े खुलासे किये थे। पाकिस्तान के आईएसआई और आतंकी संगठनों का इस हत्या के पीछे हाथ है। पाकिस्तान के इशारे पर विहिप नेता की हत्या हुई है। देश में इस आतंकी संगठन के नेटवर्क के बाकी नेक्सेस को जल्द तोड़ा जाएगा। एनआईए अब इस हत्या को अंजाम देने में जो और लोग शामिल हैं, उन्हें जल्द ही दबोचेगी। इससे आतंकवादी मॉड्यूल की जड़ों तक जाने में मदद मिलेगी। 

पंजाब  पुलिस ने जिन दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है, उसमे आरोपियों की पहचान मनदीप कुमार उर्फ मंगी और सुरिंदर कुमार उर्फ रिक्का के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के पास से .32 बोर के दो पिस्टल जिसमें से एक अपराध में इस्तेमाल किया गया था, समेत 16 कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किए थे। 


दबोचे गए शूटर विदेशी हैंडलरों के प्यादे
इस हत्या के पीछे पुर्तगाल बैठे विदेशी हैंडलर्स की ओर से फंडिंग की गई थी। फंडिंग के जरिये पाकिस्तान के आतंकी संगठन और आईएसआई की मदद से यह हत्या करवाई गई है। दबोचे गए शूटर मनदीप और सुरिंदर इन विदेश आधारित हैंडलरों के प्यादे हैं, जो पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मास्टर माइंड के संचालक हैं। ये प्यादे पैसों का लालच देकर गिरोह में शामिल किए गए थे।  दोनों शूटर एन्क्रिप्टेड एप्स से विदेश आधारित हैंडलरों के संपर्क में थे। इस कत्ल को अंजाम देने के लिए फंड और हथियारों का प्रबंध करने के अलावा व्यक्ति, जिसको टारगेट करना था, उसकी जगह और फोटो भी उनके साथ साझी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed