फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA raids gangster Lawrence Bishnoi house in Abohar of Punjab

लॉरेंस बिश्नोई के घर पर NIA का छापा: 12 घंटे तक ली तलाशी, माता-पिता से पूछे संपत्ति से जुड़े सवाल

Mon, 12 Sep 2022 08:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 08:05 PM IST
सार

अधिकारी सचिन के पिता शिवदत्त बिश्नोई को लेकर लॉरेंस के घर पहुंचे। पुलिस ने किसी को भी लॉरेंस के घर की ओर जाने नहीं दिया। इधर, लॉरेंस के चचेरे भाई संदीप समेत कुछ ग्रामीणों ने एतराज जताया और कहा कि जब लॉरेंस के परिवार समेत गांव के सभी लोग जांच में अधिकारियों का साथ दे रहे हैं तो पुलिस को गांव में भय का माहौल पैदा नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
NIA raids gangster Lawrence Bishnoi house in Abohar of Punjab
लॉरेंस के घर के बाहर खड़ी गाडियां और तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के घर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शाम साढ़े पांच बजे तक सर्च अभियान चलाया। पंजाब के अबोहर जिले में लॉरेंस बिश्नोई का गांव दुतारांवाली है। दिल्ली से दो गाड़ियों में एनआईए अधिकारी पहुंचे। उनके साथ पंजाब पुलिस की कई गाड़ियां थीं। आसपास के लोग दूर से ही कार्रवाई देख रहे थे। मीडियाकर्मियों को लॉरेंस के घर से काफी दूर रखा गया। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी लॉरेंस के घर से एक मोबाइल, दो सिम और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर साथ ले गए। टीम सुबह छह बजे पहुंची थी। यहां पुलिस की गाड़ियों को देखकर काफी देर तक लॉरेंस के परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। टीम ने सरपंच सुरेंद्र बागड़िया व अन्य लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। 
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने परिजनों से घर की चाबी मांगी। इसके बाद टीम जांच में जुट गई। सूत्रों का कहना है कि जांच टीम ने लॉरेंस के पिता लविंद्र बिश्नोई और माता सुनीता से संपत्ति के बारे में पूछताछ की और दस्तावेजों को जांचा। बैंक खातों से लेनदेन और जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि लॉरेंस के पिता के पास करीब 100 किल्ले पुश्तैनी जमीन है, जिसे वह ठेके पर देकर खेती करवाते हैं। जबकि हाल के वर्षों में उन्होंने कोई संपत्ति नहीं खरीदी। टीम के अधिकारियों ने लॉरेंस के घर चाय पी। उनके खाने का प्रबंध थाना बहाववाला के प्रभारी ने बाहर से किया था। जांच टीम की गाड़ियों की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी थी। इस पूरे काफिले में करीब 20 गाड़ियां शामिल थीं। लॉरेंस के अलावा सचिन बिश्नोई के घर में भी पड़ताल की गई। 


अधिकारी सचिन के पिता शिवदत्त बिश्नोई को लेकर लॉरेंस के घर पहुंचे। पुलिस ने किसी को भी लॉरेंस के घर की ओर जाने नहीं दिया। इधर, लॉरेंस के चचेरे भाई संदीप समेत कुछ ग्रामीणों ने एतराज जताया और कहा कि जब लॉरेंस के परिवार समेत गांव के सभी लोग जांच में अधिकारियों का साथ दे रहे हैं तो पुलिस को गांव में भय का माहौल पैदा नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed