{"_id":"631f1549f2254324af4ec529","slug":"nia-raids-gangster-goldy-brar-house-in-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में NIA की दबिश: तीन घंटे तक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का घर खंगाला, पिता से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में NIA की दबिश: तीन घंटे तक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का घर खंगाला, पिता से की पूछताछ
Mon, 12 Sep 2022 04:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Sep 2022 04:52 PM IST
सार
गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई थे। जिन्हें 2021 में नौकरी से हटा दिया गया था। बताते हैं कि पारिवारिक सदस्यों ने गोल्डी बराड़ को बेदखल किया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के घर के बाहर एनआईए व पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की दिल्ली से पहुंची टीम ने सोमवार की सुबह मुक्तसर में दो जगह दबिश दी। टीम ने मुक्तसर पुलिस की मदद से कोटकपूरा रोड स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के घर में जहां करीब तीन घंटे सर्च अभियान चलाया, वहीं गैंगस्टर के सिम की जांच के लिए पिप्पल वाली गली में एक बूट विक्रेता के घर भी पूछताछ के लिए टीम पहुंची।
विज्ञापन
बता दें कि एनआईए की टीम ने सुबह करीब पौने छह बजे बागवाली गली में स्थित पिप्पल वाली लिंक गली में एक बूट विक्रेता के घर पर दबिश दी। दिन चढ़ते ही गली में भारी पुलिस टीम देख मोहल्ले के लोग भी घबरा गए। एनआईए की टीम ने परिवार के सदस्यों से मोबाइल सिम संबंधी पूछताछ की।
विज्ञापन
बताते हैं कि परिवार के मुखिया के पास चार वर्ष पहले बीएसएनएल कंपनी का मोबाइल नंबर हुआ करता था, जो उसने बंद करवा दिया था। मगर यह नंबर बाद में किसी ने दोबारा जारी करवा लिया। बताया जाता है कि यह नंबर अब किसी गैंगस्टर के पास चल रहा है। मगर इसकी आईडी मुक्तसर निवासी बूट विक्रेता की ही चल रही थी।
विज्ञापन
टीम के आने की सूचना मिलने पर गली के लोग और भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने परिवार के बारे में एनआईए टीम को जानकारी दी कि परिवार का किसी गैंगस्टर से कोई लिंक नहीं है। इसके बाद टीम वहां से चली गई। इसके बाद टीम कोटकपूरा रोड पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निवास पर पहुंची। जहां करीब तीन घंटे पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।
बताते हैं कि इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह से पूछताछ की। वहीं जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई है। गौरतलब है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का परिवार मुक्तसर में रहता है। गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई थे। जिन्हें 2021 में नौकरी से हटा दिया गया था। बताते हैं कि पारिवारिक सदस्यों ने गोल्डी बराड़ को बेदखल किया है।