{"_id":"5dd6f0c68ebc3e548c3cff92","slug":"nia-filed-charge-sheet-against-five-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर
Fri, 22 Nov 2019 05:44 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Nov 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की तरफ से एनआईए की स्पेशल कोर्ट में बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई है। आरोपियों की पहचान कुलविंदर जीत सिंह, रविंदर पाल सिंह उर्फ रवि निवासी मोगा, जगदेव सिंह उर्फ सोनू निवासी फतेहगढ़ साहिब, हरचरन व निशान सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एनआईए ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, मामले के मुख्य आरोपी रविंदर पाल सिंह और जगदेव को पंजाब पुलिस ने इसी साल मई में गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मेंबर हैं।
विज्ञापन
जब इस केस की जांच एनआईए को सौंपी गई तो एनआईए की जांच में सामने आया कि कुलविंदर जीत सिंह इस मामले का मुख्य मास्टरमाइंड है, जो अब तक एजेंसियों की पकड़ से बाहर है। वह विदेश में बैठा हुआ है। उसके प्लान पर ही आरोपी पंजाब के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सीरियल ब्लास्ट कर अशांति फैलाने की तैयारी में थे। आरोपी इस काम को अंजाम देने के लिए फंड तक जुटा चुके थे। इनका मुख्य उद्देश्य पंजाब की शांति को भंग करना था। आरोपी सोशल मीडिया समेत विभिन्न संचार साधनों का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन