फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Next Chandigarh Mayor may be from BJP

अब अगला मेयर हो सकता है भाजपा का

Sat, 17 May 2014 12:18 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
Next Chandigarh Mayor may be from BJP

भाजपा की लोकसभा चुनाव में विशाल जीत ने शहर में कांग्रेस के 15 साल पुराने किले को ढहा दिया। इस जीत के साथ ही नगर निगम में भी भाजपा का जनाधार बढ़ गया है। किरण खेर के सांसद बनने के बाद नगर निगम में भाजपा के  कुल 13 सदस्य हो गए हैं जबकि कांग्रेस के 12 ही रह गए हैं।

विज्ञापन


अभी तक पवन कुमार बंसल को मिलाकर कांग्रेस का जनाधार अधिक था। वहीं दूसरी ओर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अब अगला मेयर भाजपा का हो सकता है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि जब बंसल के रहते इस साल सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी भाजपा ने हथिया ली, अगली बार तो मेयर की कुर्सी पर भी उनका ही कब्जा होगा। बता दें कि पिछले 7 सालों से कांग्रेस पार्टी ही मेयर चुनती रही है।
विज्ञापन


नगर निगम में 26 पार्षदों व 9 मनोनीत पार्षदों के अलावा 1 सीट शहर के सांसद की भी होती है। ये लोग ही मतदान कर मेयर चुनते हैं। अब निगम सदन में कांग्रेस के पास 12 सदस्य ही रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर भाजपा-शिअद गठबंधन के पास पहले 11 पार्षद थे। अभी हाल ही में निर्दलीय पार्षद गुरचरण दास काला के भाजपा में शामिल होने के बाद निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या 12 पहुंच गई।

अब लोकसभा सीट जीतने के बाद सांसद भी भाजपा का ही होगा। इस हिसाब से निगम सदन में भाजपा का जनाधार 13 हो गया है।

इस जीत ने नगर निगम में हमारा जनाधार तो बढ़ाया ही है, साथ ही निगम सदन में भी हम मजबूत हुए हैं। इस बार सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर हमारे बने हैं, अगली बार मेयर समेत तीनों सीटें हमारी होंगी।

- अरुण सूद, भाजपा पार्षद

अब तो नगर निगम में भी हम और मजबूत हो गए हैं। काला के पार्टी में आने से हमें जो मजबूती मिली थी खेर के आने के बाद वो अब दोगुनी हो गई है। अब तो अगली बार मेयर भी हम ही बनाएंगे।
- सौरभ जोशी, भाजपा पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed