{"_id":"b4285ec7c4eb8c73c98dfb8e5a7f409e","slug":"news-for-ragistration-certificate-of-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की आरसी लेने वालों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की आरसी लेने वालों के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Apr 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने नए वाहन के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) का इंतजार कर रहे लोगों को अब जल्द आरसी मिलने लगेगी। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में 45 हजार के करीब स्मार्ट कार्ड आ गए हैं और अब आरएलए ने 15 हजार आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का बैकलॉग खत्म करने की तैयारी कर ली है।
बैकलॉग को खत्म करने के लिए दिन-रात अलग-अलग शिफ्टों में आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंट होंगे। स्मार्ट कार्ड खत्म होने से लगभग दो महीने से लोगों को न तो आरसी मिल रही हैं और न ही ड्राइविंग लाइसेंस।
जिन लोगों ने नए वाहन लिए हैं उन्हें बिना आरसी के अपने जोखिम पर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। स्मार्ट कार्ड न होने से किसी को दो महीने बाद बुलाया जा रहा है तो किसी को तीन महीने की डेट दी जा रही है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि उन्हें जिस डेट पर बुलाया जाता है उस दिन भी आरसी या डीएल नहीं दिया जाता है और अगली डेट दे दी जाती है।
पहली बार यह स्थिति पैदा हुई
आरएलए में यह पहला मौका नहीं है जब आरसी या डीएल के लिए स्मार्ट कार्ड खत्म होने से लोगों को दिक्कत आई है। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी के प्रिंटर का रिबन खराब होने से कई बार पेंडेंसी बढ़ी है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जिन्होंने जनवरी में फार्म जमा कराया था और उन्हें अभी तक आरसी या डीएल नहीं मिल सका है।
आरएलए को प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने से लेकर प्रिंटर को ठीक करवाने का जिम्मा सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी इन चंडीगढ़ (स्पिक) का है। स्पिक की ओर से खास तरह के कार्ड सिंगापुर से मंगवाए जाते हैं।
प्रिंटर के पार्ट भी सिंगापुर से आते हैं और इसलिए इसे ठीक होने में समय लगता है। आरएलए की ओर से पिछले एक माह से स्पिक को कई बार रिमांइडर भेजकर स्मार्ट कार्ड देने को कहा गया था।
कोट............
हमारे पास स्मार्ट कार्ड आ गए हैं। अब हम जल्द से जल्द पेंडेंसी को खत्म करने का प्रयास करेंगे। आगे इस तरह की दिक्कत न आए इसके लिए भी हम कदम उठा रहे हैं।
कशिश मित्तल, आरएलए