फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   News for BJP Party Members about to Elections

चुनाव लड़ने के इच्छुक बीजेपी कार्यकर्ता ये पढ़ें

Tue, 04 Feb 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Feb 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
News for BJP Party Members about to Elections
बीते दिन हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक में तय किया गया कि पार्टी का जो भी स्थाई सदस्य चुनाव लड़ना चाहता है उसे 11 हजार रुपये जमा कराकर फार्म लेना होगा।
विज्ञापन


आवेदन पांच फरवरी को शाम पांच बजे तक करना होगा। आवेदन पत्र जमा कराने वालों के नाम ही पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे। हाईकमान ही नाम फाइनल करेगा।

ये नेता हैं दौड़ में

-प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन
- पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन
-पूर्व सांसद सत्यपाल जैन
-पूर्व पार्षद रंजना शाही
-डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल
-व्यापारी विनोद अग्रवाल
-वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम महाजन
-पार्टी नेता बाल किशन कपूर के पुत्र अतुल कपूर

बाहरी नाम का विरोध
चंडीगढ़ से बाहरी उम्मीदवार उतारने का पार्टी में काफी विरोध है। पहले बॉलीवुड अदाकारा किरन खेर का नाम भी शामिल किया गया था, लेकिन कई नेताओं ने उनका विरोध किया।
विज्ञापन


बीते दिन हुई बैठक में भाजपा प्रबंधन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाया ही नहीं। ऐसा पिछली बैठक में हुए हंगामे से को देखते हुए किया गया।

पार्टी की चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा के नेतृत्व में यूटी गेस्ट हाउस में बैठक हुई। इसमें चुनाव समिति के सदस्य ही शामिल हुए, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं से फोन पर ही सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव समिति के 12 सदस्यों में से एक सुनीता धवन इस बैठक में शामिल नहीं हुईं। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जमवाल, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जय राम जोशी, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व अध्यक्ष यशपाल महाजन, कमला शर्मा, पूर्व केंद्रीय मत्री हरमोहन धवन, महासचिव प्रेम कौशिक, महासचिव चंद्रशेखर और पार्षद अरुण सूद भी उपस्थित थे।


चंडीगढ़ से पार्टी का लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए गत 29 जनवरी को भी आरती मेहरा ने बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने हंगाम कर दिया था और नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। इसके बाद पार्टी ने सोमवार को हुई बैठक से वर्करों को दूर ही रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed