{"_id":"60f524108ebc3e73532b9399","slug":"newly-appointed-punjab-congress-president-navjot-singh-sidhu-express-gratitude-to-congress-high-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कमान मिलते ही सिद्धू ने नेहरू के साथ पिता की तस्वीर को किया शेयर, आलाकमान को कहा शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कमान मिलते ही सिद्धू ने नेहरू के साथ पिता की तस्वीर को किया शेयर, आलाकमान को कहा शुक्रिया
Mon, 19 Jul 2021 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:37 PM IST
सार
कांग्रेस नेतृत्व ने रविवार देर रात नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। नवजोत के साथ नेतृत्व ने कैप्टन को खुश रखने और जातीय समीकरण का संतुलन बैठाने के लिए उनके चार समर्थकों संगत सिंह गिलजियन, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार रात पार्टी आलाकमान द्वारा प्रधानगी सौंपे जाने के बाद सोमवार सुबह नवजोत सिद्धू ने ट्वीट के जरिये अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। इसमें सिद्धू ने उन पर विश्वास जताने के लिए गांधी परिवार का धन्यवाद किया, लेकिन खास बात यह रही कि ट्वीट में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम तक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में पंजाब मॉडल और हाईकमान के 18 सूत्रीय एजेंडे पर काम करेंगे।
सिद्धू ने सोमवार सुबह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ अपने पिता की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि उनके पिता भी एक कांग्रेसी थे। सिद्धू ने लिखा कि समृद्धि, विशेषाधिकार और स्वतंत्रता को केवल कुछ के बीच नहीं, बल्कि सभी के साथ साझा करने वाले उनके पिता शाही घराने को छोड़कर आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे। देशभक्ति के लिए उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। बाद में किंग्स एमनेस्टी से राहत मिलने के बाद वह डीसीसी के प्रेसिडेंट, विधायक, एमएलसी और फिर एडवोकेट जनरल बने।
विज्ञापन
सिद्धू ने अगले ट्वीट में लिखा कि आज उसी सपने को पूरा करने के लिए और पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जो विश्वास व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सौंपी है, उसके लिए वह गांधी परिवार का धन्यवाद करते हैं।
सिद्धू ने एक और ट्वीट में कहा कि ‘जीतेगा पंजाब’ के मिशन को पूरा करने के लिए वह पंजाब में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य के साथ मिलकर काम करेंगे।

To share prosperity, privilege & freedom not just among a few but among all, My father a Congress worker left a royal household & joined freedom struggle, was sentenced to death for his patriotic work reprieved by King’s Amnesty became DCC President, MLA, MLC & Advocate General. pic.twitter.com/fTv0eNlNyt
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 19, 2021
विज्ञापन
सिद्धू ने अगले ट्वीट में लिखा कि आज उसी सपने को पूरा करने के लिए और पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जो विश्वास व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सौंपी है, उसके लिए वह गांधी परिवार का धन्यवाद करते हैं।
Will work along every member of Congress family in Punjab to fulfil mission of 'Jittega Punjab' as humble party worker, to give power of people back to people through Punjab Model &High Command’s 18 point agenda. My journey has just begun: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu pic.twitter.com/5mhaYkEIT9
— ANI (@ANI) July 19, 2021
सिद्धू ने एक और ट्वीट में कहा कि ‘जीतेगा पंजाब’ के मिशन को पूरा करने के लिए वह पंजाब में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य के साथ मिलकर काम करेंगे।