फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newly appointed president of Youth Congress took charge

युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष हरमेल केसरी ने संभाला चार्ज

Mon, 25 Apr 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Apr 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
newly appointed president of Youth Congress took charge
हरमेल केसरी - फोटो : amarujala
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष हरमेल केसरी ने कहा कि 21 जून को योग दिवस शहर में मनाया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने आ रहे हैं। अगर इस योग दिवस पर पब्लिक मनी का दुरुपयोग हुआ तो युवा कांग्रेस इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन


रविवार को युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष हरमेल केसरी ने चार्ज संभाला। वह सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी वर्करों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि युवा कांग्रेस को आरएसएस की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर युवा कांग्रेस के पार्टी प्रभारी देवेंद्र सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। हाल ही में हरमेल केसरी को पार्टी हाईकमान ने नियुक्त किया है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि केसरी एक मेहनती कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसरी को अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करने से युवा कांग्रेस मजबूत होगी। कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुभाष चावला, पवन शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, संदीप भारद्वाज, अजय जोशी, एचएस लक्की, दर्शन गर्ग, गुरबख्श रावत, दवेंद्र बबला, हरफूल चंद कल्याण, जतिंदर धामी, हाकम सरहदी, अनीता चौधरी, सतीश चंद्र शर्मा, यादविंदर मेहता सहित कई नेता उपस्थित रहे।


बैनर पर मनीष बंसल की भी तस्वीर
कार्यक्रम में कांग्रेस भवन परिसर में पोस्टर और बैनर भी लगाए गए। युकां की ओर से पोस्टरों में मनीष बंसल की तस्वीर को भी प्रमुखता से लगाया गया। मनीष बंसल पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed