{"_id":"e2e85cb656c212edac00174b63ca66b9","slug":"new-year-celebration-band-performance-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी ठंड, नए साल का जश्न और म्यूजिकल इवनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी ठंड, नए साल का जश्न और म्यूजिकल इवनिंग
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jan 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटको और टूरिज्म डिपार्टमेंट चंडीगढ़ द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट नए साल की पूर्व संध्या पर सबका दिल जीत ले गई। यहां रुद्राक्ष बैंड की परफारमेंस हुई। जिसको एंज्वाय करने के लिए सभी यहां मौजूद रहे।
कड़ी ठंड के बावजूद सेक्टर-17 के प्लाजा में बैंड के लीड सिंगर संजय भट्ट ने अपने सूफियाना नंबर अलफ अल्लाह से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी लोकगीत जुगनी सुनाया।
उनका सपोर्ट करने के लिए यहां पर गिटारिस्ट अमित कुमार, की बोर्ड पर सुंदर शान, ड्रम पर विजय कुमार, तबले पर देबाशीष धर मौजूद रहे। बैंड ने इस मौके पर सुन रहा है, हरल किसी को...रेट्रो पैराडाइज पेश किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पटियाला घराने की सोलो सूफी सिंगर नीलम रेशमा ने भी बेहतरीन गायन सुनाया। उन्होंने यहां लंबी जुदाई, लाल मेरी पट्ट, होया रब नैयों लगता दिल मेरा सोणियां जैसे गीत सुनाए।
इस मौके पर नेशनल क्राफ्ट मेले के दौरान आयोजित फोटोग्राफी कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
दस हजार रुपये का पहला इनाम प्रोफेसर एमएस सेखों, पांच हजार रुपये का दूसरा इनाम योगेंद्र सिंह ने जीता।
तीसरा इनाम मन्नत सिंह ने जीता। सांत्वना पुरस्कार विजेंद्र, नवजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह को प्रदान किया गया।