{"_id":"5a486d314f1c1b0d788b5fc8","slug":"new-year-2018-new-year-celebration-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में लाइव बैंड की परफॉर्मेंस, इन जगहों पर मनेगा नए साल का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में लाइव बैंड की परफॉर्मेंस, इन जगहों पर मनेगा नए साल का जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर सेलिब्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पंचकूला के होटलों और रेस्तरां में भी तैयारियां चल रही हैं। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर यंगस्टर्स के पांव थिरकेंगे। इस बार नए साल के जश्न की तैयारियां तो है, लेकिन 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के तांडव के बाद से शहर सहमा हुआ है। शहर के एक प्रमुख होटल को इस हिंसा और आगजनी के दौरान हुई तोड़फोड़ में लाखों का नुकसान हुआ।
इस साल होटल पल्लवी की ओर से किसी तरह का न्यू ईयर सेलिब्रेशन नहीं किया जा रहा है, नतीजतन दूसरे होटलों की तरफ भीड़ थोड़ी अधिक होने की उम्मीद है। सेक्टर-तीन स्थित हॉलीडे इन में भी इस बार सेलिब्रेशन की भरपूर तैयारियां की गई हैं। म्यूजिक और लाइव बैंड के बीच नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां तैयारियां की जा रही हैं तो दूसरी तरफ आईटीसी के होटल बेला विस्टा में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए 350 से अधिक कपल्स की बुकिंग हो चुकी है।
होटल में प्लेटिनम और गोल्ड ऑफर होगा, जिसके लिए कपल्स को 10 हजार या इससे अधिक चुकाने पड़ेंगे। होटल केसी सहित शहर के रेस्तरां और बार में भी नए साल के मौके पर पार्टियों का दौर चलेगा, जहां एंट्री फीस 3500 रुपये से शुरू होगी। ट्राइसिटी से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
ड्रंकन ड्राइविंग से बचने के लिए कैब का होगा सहारा
नए साल के मौके पर नशे में अब देर रात तक टल्ली होकर नहीं घूम सकेंगे। ड्रंकन ड्राइवरों पर शिकंजा कसने के लिए शहर में जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। इस दौरान अगर शराब के नशे में धुत कोई ड्राइविंग करता पाया गया तो उसके चालान किए जाएंगे। एहतियातन, पुलिस ने आठ जनवरी तक रात एक बजे के बाद किसी भी रेस्तरां, होटल या पब में शराब सर्व करने पर पाबंदी लगा दी है।
देर रात की पाबंदी लगाने से अब यंगस्टर्स ने टाइम बदलकर अपने घरों के आसपास ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, देर रात एक बजे के बाद शराब सर्व करने पर पुलिस की ओर से लगाई गई पाबंदी के बाद पार्टियों में शामिल होने वाले अधिकतर कपल्स ने इसके लिए प्लान तैयार किया है। अब पार्टी में आने-जाने के लिए कैब का सहारा लेने का फैसला लिया है ताकि नए साल के जश्न के बाद लौटते हुए उन्हें नाकों पर रोका न जा सके।
सेक्टर-16 में होटल पल्लवी में नहीं होगा इस बार सेलिब्रेशन
सेक्टर-पांच और सेक्टर-16 स्थित होटल पल्लवी में इस बार न्यू ईयर पार्टी का आयोजन नहीं किया जा रहा है। 25 अगस्त को हुई हिंसा में सेक्टर-16 के होटल को उपद्रवियों ने निशाना बनाते हुए आगजनी को तोड़फोड़ की थी। इस घटना में होटल को 70 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ था, लेकिन अब तक मुआवजा न मिलने के बावजूद होटल को नए सिरे से तैयार कर, दोबारा शुरू किया गया है।
होटल पल्लवी सेक्टर-16 को नया रंग रूप दिया गया हैं, जहां बच्चों के लिए किड्स कॉर्नर भी होंगे। इसके अलावा सेक्टर-3 में हॉलीडे इन में दिल्ली से आ रहा एक बैंड सप्तऋषि अपनी परफार्मेंस देगा और टू-विंग्स की ओर से सूफी कलाम और गजलों की प्रस्तुति होगी। आरजे अभिनंदन भी अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही बुकिंग कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए सीटों की व्यवस्था होगी। इस दौरान इस कार्यक्रम में कपल और फैमिली दोनों शिरकत कर सकेंगे।