{"_id":"2e21a8f7edff0f609f33d3fe0d726f95","slug":"new-state-president-of-bjp-would-be-elected-on-15-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को 15 जनवरी तक मिल सकता है नया प्रदेश प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को 15 जनवरी तक मिल सकता है नया प्रदेश प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को 15 जनवरी तक नया प्रदेश प्रधान मिलने की उम्मीद है। प्रधानगी की दौड़ में कई लोग हैं, लेकिन मौजूदा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा पर भी पार्टी दोबारा भरोसा जता सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पंजाब में भाजपा के 33 सियासी जिले हैं। वहीं, पूरे राज्य में कुल 369 मंडल हैं। मंडल और जिला प्रधानों के चुनाव नवंबर में ही हो जाने थे। दिसंबर में प्रदेश प्रधान की नियुक्ति होनी थी, लेकिन अब तक मंडल प्रधानों के चुनाव भी पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
किसी भी जिला प्रधान का चुनाव नहीं करवाया गया है। पार्टी के नियमानुसार प्रदेश प्रधान का चुनाव कराने के लिए कम से कम पचास प्रतिशत जिला प्रधानों का चुनाव होना जरूरी है। इसलिए पार्टी अब इस तैयारी में है कि किसी तरह जल्द से जल्द 17 जिला प्रधानों के चुनाव करवाए जाएं ताकि 15 जनवरी 2016 तक प्रदेश प्रधान का चुनाव कराया जा सके।
विज्ञापन
मौजूदा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने 16 जनवरी 2013 को पदभार संभाला था। पार्टी उससे पहले ही प्रदेश प्रधान नियुक्त करने की तैयारी कर रही है। प्रधानगी की दौड़ में चार नाम सबसे आगे चल रहे हैं, जिनमें पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा, सांसद अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ और खुद कमल शर्मा शामिल हैं।
सूत्र बताते हैं कि पार्टी एक बार फिर कमल शर्मा पर दांव खेल सकती है। क्योंकि यह चुनावी वर्ष है, इसमें प्रधान बदलना बेहतर नहीं रहेगा। इसलिए उम्मीद है कि कमल शर्मा को दोबारा सूबे की कमान सौंपी जा सकती है। वहीं, शर्मा विरोधी गुट भी पूरी लॉबिंग में लगा है। उनकी पूरी कोशिश है कि अश्वनी शर्मा या अविनाश राय खन्ना में से कोई प्रधान बन जाए।