फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new staff arrived at school after rape with nine-year-old girl in Narnaund

9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद स्कूल पहुंचा नया स्टाफ, प्राइमरी की 10 छात्राएं ही आईं

Wed, 18 Jul 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बास (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बास (हिसार) Updated Wed, 18 Jul 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
new staff arrived at school after rape with nine-year-old girl in Narnaund
सांकेतिक तस्वीर

 बास के एक स्कूल में मंगलवार को नया स्टाफ पहुंचा। इसमें महिला शिक्षकों ने ड्यूटी संभालने के बाद छात्राओं की क्लास ली। मंगलवार को बरसात के कारण बच्चों की संख्या बेहद कम रही। बास क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की नौ वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद घटना का असर मंगलवार को स्कूल में देखने को मिला। स्कूल में 175 बच्चों में से मंगलवार को सिर्फ 50 छात्राएं ही पढ़ने के लिए स्कूल पहुंची। मगर प्राइमरी स्कूल की सिर्फ 10 छात्राएं ही स्कूल में मंगलवार को पहुंची।

विज्ञापन


स्कूल में आई छात्राओं के चेहरों पर घटना का असर साफ झलक रहा था। छात्राओं के चेहरों की मायूसी इस घटना को बयां कर रही थी। अपने बीच रहने वाली छात्रा को भी स्कूली छात्राएं मिस कर रही थी। पुरुष अध्यापकों की जगह लगाई गई तीन महिला अध्यापिकाएं भी मंगलवार स्कूल पहुंची। छात्राओं को पढ़ाया। स्कूल के बच्चों के साथ उनके परिजनों पर भी घटना का असर देखने को मिला। छात्राओं के परिजन घटना के कारण आज भी अपनी बच्चियों को स्कूल में भेजने से पहले सोचने को मजबूर हैं।     
विज्ञापन


आरोपी टीचर को रिमांड पर लिया
अदालत ने आरोपी अध्यापक को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान निशानदेही करवाकर पूछताछ करेगी। हांसी महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि आरोपी टीचर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पूरा होने पर आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed