फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New session will start in schools from April 13

13 अप्रैल से स्कूलों में शुरू होगा नया सत्र

Sat, 12 Mar 2022 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
New session will start in schools from April 13
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में आगामी नया सत्र 13 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इस बार नए सत्र में कोरोना काल में बच्चों के सीखने की क्षमता (लर्निंग लॉस) की भरपाई करने के लिए शिक्षा विभाग छोटे-छोटे प्रोजेक्ट शुरू करेगा, जिससे बच्चों को नया पाठ्यक्रम शुरू करने से पहले उसे अच्छे से समझाने के लिए तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर ने बताया कि नया सत्र अभी तक 13 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। नए सत्र में कोरोना काल में दो साल में बच्चों की सीखने की क्षमता में आई कमी को सुधारने पर पूरा ध्यान रहेगा। इसके लिए पाठ्यक्रम शुरू करने से पहले छोटे-छोटे ब्रिज कोर्स करवाए जाएंगे, जिससे बच्चों के ज्ञान और सीखने की क्षमता का आकलन किया जा सके। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों की नींव को मजबूत करने पर काम किया जाएगा, जिससे वे बड़ी कक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और लर्निंग आउटकम बेहतर आए, इसलिए पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों पर पूरा ध्यान रहेगा और उन्हें कलात्मक और नवीनतम तरीकों से पढ़ाने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed