{"_id":"604e6e868ebc3edb5372fd37","slug":"new-research-scholars-and-students-will-be-able-to-stay-in-pu-hostels-from-today-chandigarh-news-pkl4071452139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के छात्रावासों में आज से रह सकेंगे नए शोधार्थी व विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के छात्रावासों में आज से रह सकेंगे नए शोधार्थी व विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सोमवार से नए शोधार्थी व विद्यार्थी आ सकेंगे। आदेश के मुताबिक एमडीएस के छात्र व परास्नातक शोध प्रबंधन के छात्रों को भी आने की अनुमति मिली है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ छात्रावासों में सफाई अभियान चला और कमरों को भी साफ किया गया।
पीयू में वर्तमान में लगभग 200 शोधार्थी रह रहे हैं। नए शोधार्थियों को छात्रावासों में जगह नहीं दी गई है। इन शोधार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए शोधार्थियों ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। काफी दबाव बनाने के बाद पीयू के अधिकारियों ने बैठक की और निर्णय लिया। उन शोधार्थियों को छात्रावासों में आने की अनुमति दे दी गई जो 5 मार्च तक पीयू में दाखिला लिए थे। पीयू ने सभी वार्डन से कहा है कि शोधार्थियों को कोई परेशानी न होने दी जाए। साथ ही उनका कोविड जांच प्रमाण पत्र भी देखा जाए। छात्रों को छात्रावासों में प्रवेश के समय बता दें कि कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। उन्हें परिवार के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर रिसेप्शन पर देना होगा और खाने के लिए टिफिन की व्यवस्था होगी। मेस में बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। रात को बाहर जाना मना है और बाहरी छात्रों का प्रवेश भी नहीं होगा।