फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New political equations started forming in Punjab after furlough of Ram Rahim

Punjab election 2022: हवा का रुख भांप रहे डेरा समर्थक, सियासी खमोशी ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की चिंता

Fri, 11 Feb 2022 01:49 AM IST
ajay kumar सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Feb 2022 01:49 AM IST
सार

राम रहीम की फरलो ने सियासी दलों को चिंता में डाल दिया है। वोटबैंक के खिसकने की आशंका से अकाली दल सीधे तौर पर इसे भाजपा की चाल बता रहा है। अन्य दल भी इस प्रकरण को लेकर भाजपा पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी इस मामले में बयान देने से बच रही है। 

विज्ञापन
New political equations started forming in Punjab after furlough of Ram Rahim
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राम रहीम के फरलो पर जेल से बाहर आते ही डेरा समर्थकों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अनुयायी अपने स्तर पर एक दूसरे से संपर्क साध कर मुख्यालय में हो रही गतिविधियों की जानकारी हासिल कर रहे हैं। डेरा समर्थक सीमित संख्या में एकत्र होकर हालात पर चर्चा कर रहे हैं। अनुयायियों में खुशी की लहर है लेकिन उनकी ‘सियासी खामोशी’ ने तमाम राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


डेरा अनुयायी फिलहाल सियासी हवा का रुख भांप रहे हैं और मुख्यालय से अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ विभिन्न राजनीतिक दल, डेरामुखी की फरलो को मुद्दा बनाकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। इस प्रकरण को भाजपा की चाल बताकर उस पर सियासी लाभ लेने के आरोप लग रहे हैं। इस संबंध में डेरा सिरसा के ब्लाक अध्यक्ष शैबर सिंह ने कहा कि सियासी तौर पर कोई फैसला नहीं हुआ है। डेरामुखी का जो भी आदेश होगा उसका पालन हर हाल में किया जाएगा। मतदान से कुछ समय पहले कोई फैसला हो सकता है। उन्होंने कहा कि डेरे की ओर से अतिरिक्त गतिविधियां नहीं की जा रही हैं।   
विज्ञापन

   
मालवा की अधिकांश सीटों पर बन सकते हैं नए समीकरण
डेरा फैक्टर का प्रभाव समूचे मालवा इलाके में हैं और समर्थकों का रुख मालवा की अधिकांश सीटों पर नए समीकरण को जन्म दे सकता है। इससे किसी एक दल का नहीं बल्कि अलग-अलग सीटों पर अलग-अलग दलों का संतुलन बिगड़ सकता है। कडे़ मुकाबले वाली सीटों पर बड़ा उलटफेर होने के अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवा के बठिंडा, मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब समेत अन्य जिलों में डेरा सिरसा के लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। डेरे के सियासी विंग एक इशारे में सियासी हवा का रुख बदलने की क्षमता रखता है और समर्थकों का मिजाज किसी भी राजनीतिक दल पर भारी पड़ सकता है। डेरा समर्थक हर विस सीट पर 20 से 30 हजार वोट को प्रभावित करने का दावा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed