फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new policy for consumer for Driving license

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए गुड न्यूज

Mon, 11 Aug 2014 11:08 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
new policy for consumer for Driving license

रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) के कार्यालयों में भीड़ कम करने और लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को दलालों के चुंगल से छुटकारा दिलाने के लिए शहरवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा।

विज्ञापन


आवेदक घर बैठे-बैठे लाइसेंस बनवाने के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। आरएलए विभाग की ओर से जल्द ही अपनी वेबसाइट अपडेट की जा रही है, जिसके तहत कई नई सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इसी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले अप्वाइंटमेंट लेने की प्रक्रिया के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। यह पासपोर्ट के लिए मिलने वाली अप्वाइंटमेंट जैसी होगी। इस समय शहरवासियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना पड़ता है, जिससे आवेदक तय तारीख पर जाकर अपने दस्तावेज जमा करवा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग टेस्ट लेने की प्रक्रिया में बदलाव

new policy for consumer for Driving license

आरएलए विभाग की ओर से इस सुविधा के शुरू होने से हर किसी को लाइसेंस बनवाने के लिए आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह पहले से लिए गए अप्वाइंटमेंट  पर आकर अपने दस्तावेज जमा करवा पाएगा। लाइसेंस बनवाने के लिए अधिकतर 18 से 30 साल के युवा आते हैं।

प्रतिदिन उन्हें अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस भी ड्राइविंग टेस्ट लेने की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से टेस्ट के लिए सिमुलेटर लगाए जा रहे हैं। इसके तहत चालक को टेस्ट देने के लिए सेक्टर-23 के ट्रैफिक पार्क में अपना वाहन ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

मशीन पर बैठकर ही वह टेस्ट दे सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार बहुत जल्द यह सुविधा शुरू हो रही है। इसमें एक स्क्रीन होगी और टेस्ट देने वाले के हाथ में रिमोट होगा। सिलुमेटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी का कहना है कि इस नई प्रक्रिया से टेस्ट लेने में पारदर्शिता भी आएगी।

वेबसाइट पर मिलेंगे सभी फार्म

new policy for consumer for Driving license

वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना हो या ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना। लोग दलालों के पास न जाएं इसलिए यूटी का आरएलए नए तरह के फार्म तैयार कर रहा है।

इसमें फार्म के पहले पेज पर ही लोगों को वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। आरएलए की ओर से लोगों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर ही सभी तरह के फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे।

वेबसाइट पर फार्म आने के बाद लोगों को वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने या लाइसेंस बनवाने के लिए रेडक्रास की फाइल नहीं खरीदनी होगी। यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग की वेबसाइट को अगले माह तक लॉन्च करने जा रहा है।

ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़गा

new policy for consumer for Driving license

आरएलए अधिकारी कशिश मित्तल के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को परेशानी न हो, इसलिए पहले से अप्वाइंटमेंट लेने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। ऐसा होने पर लाइसेंस बनवाने आने वालों को ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पडे़गा।

यहां बनते हैं लाइसेंस
- सेक्टर-17
- सेक्टर-42 स्थित एसडीएम साउथ कार्यालय
- इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed