{"_id":"1eab23e216897d940b6acb8d5d65e57f","slug":"new-pcr-to-chandigarh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस को जल्द मिलेंगी नईं पीसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पुलिस को जल्द मिलेंगी नईं पीसीआर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीआर के काफिले में इस समय 62 जिप्सी हैं। जल्द ही पुलिस विभाग में नई गाड़ियां आने वाली हैं। पुलिस विभाग दो कंपनियों की गाड़ियां देख रही है, जिनमें घायल लोगों के लिए स्ट्रेचर पूरा आ सके। पुलिस विभाग की माने तो नई पीसीआर जिप्सी में जीपीएस लगा होगा।
लोगों की सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे लाइट प्वाइंट और चौराहे पर खड़े होने वाली पीसीआर जिप्सी के लिए पुलिस विभाग में वर्कशाप बनने जा रही है। वर्कशाप बनाने के लिए पुलिस अफसरों ने हरी झंडी दे दी है।
वर्कशाप सेक्टर 26 पुलिस लाइन में बनाई जाएगी। वर्कशाप बनने के बाद पुलिस जवानों को अपनी ड्यूटी ऑन और ऑफ वर्कशाप में पहुंचकर करनी होगी। इसके अलावा अगर किसी अधिकारी को पीसीआर जवानों को ब्रीफ करना होगा तो सभी पीसीआर जवानों को वर्कशाप में बुलाकर किया करेंगे।
विज्ञापन
ब्रीफ करने के लिए बुलाना पड़ता था चौराहे पर
पीसीआर जवानों को सुरक्षा निर्देश देने के लिए पूर्व एसएसपी नौनिहाल सिंह मटका चौक और लाइट प्वाइंट पर बुलाते थे। चौक पर पहुंचने के बाद सभी पीसीआर जवानों को दिशा निदेश जारी किया करते थे।
पीसीआर के लिए नई वर्कशाप सेक्टर 26 पुलिस लाइन में बनाई जा रही है। वर्कशाप बनने के बाद पीसीआर जवानों को फायदा होगा।
- आरपी उपाध्याय, आईजी