फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New hope for hearing at seven months of age: PGI performs simultaneous cochlear implants in both ears.

सात महीने की उम्र में सुनने की नई उम्मीद: पीजीआई ने किया दोनों कानों में एक साथ कॉक्लियर इंप्लांट

Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
New hope for hearing at seven months of age: PGI performs simultaneous cochlear implants in both ears.
चंडीगढ़। बच्चे की आवाज पर प्रतिक्रिया न देना या सुनने में देरी को सामान्य समझकर टालना भारी पड़ सकता है। सुनने की क्षमता में कमी का असर बच्चे के बोलने, भाषा सीखने और समग्र विकास पर पड़ सकता है। इसी दिशा में पीजीआई के ईएनटी विभाग ने सात महीने के बच्चे के दोनों कानों में एक साथ कॉक्लियर इंप्लांट कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसे देश में रिपोर्ट किए गए सबसे कम उम्र के ऐसे मामलों में शामिल बताया गया है।
विज्ञापन

सर्जरी प्रो. रामदीप सिंह विर्क के नेतृत्व में की गई। ऑडियोलॉजी और पुनर्वास टीम में प्रो. संजय मुंजाल, डॉ. पारुल सूद, डॉ. अनुराधा और श्री द्रेपथ शामिल रहे। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. नितिका बंसल ने संभाली। ईएनटी रेजिडेंट डॉ. अनुप्रिया, डॉ. भीषम और डॉ. नारायण ने सहयोग किया। ऑपरेशन थिएटर में तकनीकी सहयोग श्री साही राम और सुश्री शिवनूर गिल ने दिया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि शिशुओं और छोटे बच्चों में सुनने की समस्या को विकास से जुड़ी गंभीर स्थिति के रूप में देखना चाहिए। समस्या दिखाई नहीं देती, लेकिन इलाज में देरी का असर बोलने, भाषा और सीखने की क्षमता पर पड़ सकता है। पीजीआई ने अभिभावकों से बच्चों की सुनने की क्षमता की समय पर जांच कराने की अपील की। जरूरत पड़ने पर सटीक निदान, समय पर कॉक्लियर इंप्लांट और नियमित श्रवण पुनर्वास से बच्चे की संवाद क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed