{"_id":"2f4fd4ffa9cb733fbe8cbf0bb6861c49","slug":"new-guide-map-will-be-set-up-in-tricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म होगी इंडस्ट्रियल एरिया की भूल-भुलैया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म होगी इंडस्ट्रियल एरिया की भूल-भुलैया
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 14 Nov 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न फेजों में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में आने वाले लोगों को अब कंपनियों को तलाशने में मुश्किल नहीं आएगी।
पीएसआईईसी ने लोगों की सुविधा के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में नए सिरे से गाइड मैप एवं डायरेक्शन बोर्ड लगाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है।
यह सारी प्रक्रिया आने वाले एक महीने में पूरी हो जाएगी। इससे लोगों को इंडस्ट्रियल एरिया की भूल-भूलैया से पूरी तरह राहत मिल जाएगी।
जानकारी के मुताबिक गाइड मैप एवं डायरेक्शन बोर्ड लगाने की प्रक्रिया फेज-7 व आठ से की गई है। यहां से गुजर रही सभी मेन सड़कों और अंदरूनी सड़कों पर गाइड मैप एवं डायरेक्शन बोर्ड लगा दिए गए हैं।
गाइड मैप की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न एरिया को विभिन्न रंगों से दर्शाया है। इसके लिए सात से दस प्रकार के रंगों का प्रयोग किया गया है।
साथ मैप को लगाने के लिए जो जगह चुनी गई है। उसके लिए भी काफी मेहनत की गई है। हर मैप साइड पर इस तरीके से लगाया गया है कि लोगों की नजर पर आसानी से पड़े।
विज्ञापन
इसके अलावा रोड सेफ्टी नियमों का पूरी तरह ध्यान में रखा गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी एरिया में डॉयरेक्शन बोर्ड लगाए जाएंगे।
प्रोग्रेसिव पंजाब ने बदली इंडस्ट्रियल एरिया की सूरत
सरकार द्वारा यह सारी तैयारी दिसंबर में होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट प्रमोशन सम्मिट के लिए की जा रही है। इस दौरान जहां इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों को सुधार जा रहा है।
इसके अलावा पार्कों में नए बैंच एवं आकर्षक और सजावटी पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए पूरे शहर में काम जोरों पर चल रहा है। इससे जहां इंडस्ट्रियल एरिया को नई लुक मिलेगी। वहीं, लोगों का भी फायदा होगा।