फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New disclosure about Amritpal Singh in the report of intelligence agencies

अमृतपाल सिंह: खुद घूमता था थाइलैंड, पत्नी को नहीं निकलने देता था घर से, किरणदीप कौर को पीटता भी था

Fri, 24 Mar 2023 11:49 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/एजेंसी, चंडीगढ़
अमर उजाला/एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Mar 2023 11:49 PM IST
सार

खुफिया एजेंसियों के अनुसार जब तक वह विदेश में था। वह अमृतधारी नहीं था। साथ ही धार्मिक सिद्धांतों का पालन नहीं करता था। वहीं, यह भी बात सामने आ रही है कि जब तक दुबई में था, उसके संबंध नशा तस्करों से रहे हैं।

विज्ञापन
New disclosure about Amritpal Singh in the report of intelligence agencies
अमृतपाल और उसकी पत्नी किरणदीप कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह जहां खुद को कट्टपंथी सिख नेता पेश करने की कोशिश गत छह महीनों से कर रहा था, वहीं वह आलीशान जीवन जी रहा था। इतना ही नहीं वह लगातार थाइलैंड आता जाता रहता था। कुछ समय पहले फरवरी में उसकी शादी यूके निवासी किरणदीप कौर से हुई थी। किरणदीप को अमृतपाल पीटता भी था और घर से नहीं निकलने देता था। यह खुलासा एजेंसियों की जांच में हुआ है। 

विज्ञापन


शादी के बाद आज तक किसी ने किरणदीप कौर की फोटो नहीं देखी है। वहीं, यह भी बात सामने आई है कि वह अपनी छवि को नुकसान पहुंचने के डर से अपने पिछली जिंदगी के बारे में कोई बात नहीं करता था, क्योंकि भारत आने से पहले अमृतपाल सिंह 2022 तक दुबई में एक ट्रक ड्राइवर था। दीप सिद्धू के संगठन 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख बनने भारत आया था फिर खुद को भिंडरावाले की तरह पेश किया। समर्थक उसे भिंडरावाले 2.0 कहने लगे थे। 
विज्ञापन


वहीं, खुफिया एजेंसियों के अनुसार जब तक वह विदेश में था। वह अमृतधारी नहीं था। साथ ही धार्मिक सिद्धांतों का पालन नहीं करता था। वहीं, यह भी बात सामने आ रही है कि जब तक दुबई में था, उसके संबंध नशा तस्करों से रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह एक डीलर जसवंत सिंह के संपर्क में आया, जिसका भाई पाकिस्तान से ही सारा कारोबार चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपाल के चाचा ने भेजा संदेश, आत्मसमर्पण करने में शान
अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह का नया ऑडियो वायरल हुआ है। जिसे उसने आत्मसमर्पण से पहले किसी को भेजा था। इस ऑडियो में कहा है कि वह खुद आत्मसमर्पण करने जा रहा है। अगर पुलिस हमें पकड़ती है तो इसमें बेइज्जती बहुत है लेकिन अगर हम आत्मसमर्पण करते हैं तो इसमें हमारी शान है। उसने उस व्यक्ति को कहा था कि अमृतपाल को कहना कि अपने ही कुछ लोग एजेंसियों के साथ मिल गए है, जो सारी जानकारी उन तक पहुंचा रहे रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed