फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Delhi-Jalandhar Intercity canceled again

नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी का परिचालन फिर टला, अब इस तारीख से होगी शुरूआत

Thu, 28 Jun 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 28 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
  New Delhi-Jalandhar Intercity canceled again
सांकेतिक तस्वीर
 6 महीने से रद्द चल रही 14681-82 जालंधर-नई दिल्ली सुपरफास्ट का परिचालन अब चौथी बार फिर से टाल दिया गया है। पहले धुंध की वजह बताकर दिसंबर में इसे कैंसल किया गया था। उसके बाद मार्च व मई में इसे चलाने का ऐलान किया गया, लेकिन अलग-अलग वजह बताकर इसका कैंसिलेशन बढ़ाया गया। अब जून 23 से इसकी बुकिंग खोलकर 28 जून से गाड़ी चलाने का एलान किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को लोग स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेन आने की बजाय सीनियर डीसीएम का मैसेज पहुंचा कि यह गाड़ी नहीं आएगी। इसका कैंसिलेशन बढ़ाने की वजह इस बार अमृतसर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन के मेंटिनेंस को बताया गया। जबकि इस नंबर की ट्रेन अमृतसर स्टेशन जाती ही नहीं है। 
विज्ञापन


ट्रेन एक, नंबर दो, इसलिए आई मुश्किल : दरअसल यह गाड़ी दो अलग-अलग नंबर से चलती है। पहली गाड़ी 12459 नई दिल्ली-अमृतसर है, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलती है। यह गाड़ी पानीपत, करनाल, अंबाला, लुधियाना होते हुए अमृतसर पहुंची है। वापसी में यह ट्रेन 14682 बन जाती है और जालंधर से वाया लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मेरठ होते हुए दिल्ली पहुंचती है।  दिल्ली से फिर यह 12459 बनकर चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ट्रेन 12460 है जो जालंधर, लुधियाना, अंबाला, करनाल व पानीपत होते हुए नई दिल्ली पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन 14681 बनकर चलती है। जो नई दिल्ली से गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला लुधियाना होते हुए जालंधर जाती है। ये दो जोड़ी ट्रेन हैं, जो नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली के बीच चलती हैं। 

यमुनानगर की ट्रेन चलाई जा सकती है 

दैनिक रेलयात्री संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यमुनानगर के रास्ते होकर जाने वाली 14681-82 नंबर ट्रेन अमृतसर नहीं जाती। ऐसे में इस ट्रेन को जालंधर से ही चलाया जा सकता है, लेकिन  अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी के साथ रेक शेयर होने की वजह से इस ट्रेन का कैंसिलेशन भी बढ़ा दिया गया है। 


अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि, अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्यों के चलते एक वाशिंग लाइन नंबर 3 ब्लॉक रहेगी। इसके परिणामस्वरूप 14681-82 नई दिल्ली जलंधर सिटी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 12459-60 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जुलाई तक रद्द रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed