फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New DC office design ready, awaiting approval

नए डीसी ऑफिस का डिजाइन तैयार, मंजूरी का इंतजार

Sat, 17 Oct 2020 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
New DC office design ready, awaiting approval
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के अर्बन प्लानिंग विभाग ने शहर के नए डीसी ऑफिस का डिजाइन तैयार कर डीसी को मंजूरी के लिए भेज दिया है। नया डीसी ऑफिस सेक्टर-17 में ही होटल शिवालिक व्यू के साथ पड़े खाली प्लॉट पर बनेगा। करीब दो एकड़ में नए बिल्डिंग का निर्माण होगा, जो सात मंजिला होगी। इसकी ऊंचाई यूटी सचिवालय जितनी होगी। मौजूदा डीसी ऑफिस को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट के रूप में बदलने की योजना है।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से यूटी प्रशासन का अर्बन प्लानिंग विभाग आर्किटेक्चरल प्लान तैयार करने में लगा था। इसके तैयार होने के बाद विभाग की तरफ से इसे डीसी ऑफिस भेज दिया गया है। अगर डीसी ऑफिस प्लान पर सहमति जताता है तो विभिन्न विभागों से एनओसी लेकर कार्य को शुरू किया जा सकता है। इस बारे में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अर्बन प्लानिंग विभाग की ओर से प्लान तैयार कर लिया गया है। अब डीसी ऑफिस की सहमति का इंतजार है, ताकि प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू किया जा सके। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ने अर्बन प्लानिंग विभाग को अपना प्लान भेजा था कि उन्हें नया ऑफिस कैसा चाहिए। उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर यह डिजाइन तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन

नए बिल्डिंग में पहले तल पर होंगे लोगों से जुड़े कार्य
डीसी ऑफिस ने जो नया प्लान अर्बन प्लानिंग विभाग को भेजा था, उसके तहत वह पहले तल पर ही लोगों से जुड़े कार्यों को रखना चाहते हैं। इसमें एस्टेट ऑफिस, सब रजिस्ट्रार ऑफिस, कोर्ट रूम आदि शामिल होंगे। दरअसल, प्रशासन ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पूरे सेक्टर-17 का सौंदर्यीकरण करना है। डीसी ऑफिस को शिफ्ट करना भी इसमें प्रमुख प्रोजेक्ट शामिल है। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं और कुछ पूरे भी हो गए हैं। इनमें साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, सेक्टर-16, 17 में अंडरपास, सेक्टर-17 में फुटबाल स्टेडियम के आसपास के एरिया को अर्बन पार्क के तौर पर विकसित किया जाना है, जोकि 10 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। सेक्टर-17 स्थित शहर के मौजूदा डीसी ऑफिस बिल्डिंग को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में बदलने के प्रस्ताव को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) की टीम ने पिछले साल ही मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed