Chandigarh: सीटीयू की 60 नई बसों को प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडी, 31 रुटों पर दाैड़ेंगी
नई बसों को खराब हो चुकी बसों की जगह लेने के लिए खरीदा गया है। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से खुद तैयार करवाकर खरीदी गई इन बसों को टेंडर प्रक्रिया के जरिए खरीदा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी से बसों को हरी झंडी दिखाई। 51 सीटों वाली प्रत्येक नॉन-एसी बसें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों के लिए 31 रूटों पर चलेंगी।
बस स्टैंड पर मौजूद सीटीयू अधिकारी ने बताया कि इन बसों को खराब हो चुकी बसों की जगह लेने के लिए खरीदा गया है। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से खुद तैयार करवाकर खरीदी गई इन बसों को टेंडर प्रक्रिया के जरिए खरीदा गया है।
कई बसें नए रूटों पर चलेंगी, जबकि कुछ बंद रूटों को भी बहाल किया जाएगा। वर्तमान में शहर में 80 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। 100 इलेक्ट्रिक बसों के अलावा, यूटी प्रशासन ने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत केंद्र सरकार से शहर के लिए 328 और इलेक्ट्रिक बसें मांगी हैं। नई 60 डीजल बसें डिपो नंबर 2 से लंबे रूटों पर चलेंगी।
मौजूदा 168 बसों के बेड़े में 119 एसी डीजल और 49 साधारण बसें शामिल हैं, जो अंतर-राज्यीय रूटों पर चलती हैं। सीटीयू राजस्थान में खाटू श्याम और सालासर धाम, उत्तर प्रदेश में अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, उत्तराखंड में हरिद्वार और ऋषिकेश और हिमाचल प्रदेश में मनाली जैसे धार्मिक स्थलों के लिए भी सेवा चला रहा है। कुल 146 मार्गों के साथ, इसमें प्रतिदिन लगभग 1.43 लाख यात्री सफर करते हैं और बसें प्रतिदिन लगभग 1.42 लाख किलोमीटर की दूरी तय करती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.