फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New bride death in road accident in Ludhiana

जिस दिन बेटी की उठी डोली, उसी दिन उठाना पड़ा जनाजा, हादसा ऐसा कि हर आंख नम हो गई

Tue, 30 Apr 2019 03:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
New bride death in road accident in Ludhiana
हिना का निकाह लुधियाना के अंजुम से हुआ था।

जिस बेटी को घर से खुशी-खुशी डोली में बिठाकर रूखसत किया। उसी दिन उसका जनाजा भी उठाना पड़ा। ये पल परिवार के लिए बेहद दर्दनाक रहे। बेटी कुछ घंटों में हमेशा के लिए दूर हो जाएगी यह किसी ने भी सोचा नहीं था।

विज्ञापन


खुशियों को ना जाने किसकी नजर लगी की घर में मातम छा गया। चीख-पुकार की आवाजें सुनकर आसपास के लोग भी उस ओर दौड़ पड़े। जब हादसे के बारे में पता चला तो वे भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। 
विज्ञापन


यहां हुआ हादसा
हमीदा की हिना का निकाह लुधियाना के टिब्बा रोड के कृष्णा विहार कालोनी के रहने वाले अंजुम से हुआ। रविवार सुबह घर से बैंड बाजे के साथ दुल्हन को लेने के लिए बारात निकली थी। खुद की गाड़ी होने के कारण अंजुम ही गाड़ी चला रहा था। उसने हिना को अपने साथ वाली सीट पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो में अंजुम की दोनों भाभियां हुस्न बानो और जहरीना जमाल के साथ-साथ भतीजा जमशेद आलम और अंजुम की साली रुखसाना भी थी। इसी दौरान गाड़ी आगे जा रही ढंढारी कलां एरिया में सोमवार सुबह सात बजे आगे जा रही कंबाइन से टकरा गई और दुल्हन समेत चार की मौत हो गई। दुल्हन हिना की जनाजा उनके पिता के घर से उठा। इस दौरान वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।


इनकी हुई हादसे में मौत
मृतकों में दुल्हन हिना (22), उसकी जेठानी हुस्न बानो, जहरीना जमाल और दूल्हे अंजुम के भतीजे जमशेद आलम शामिल हैं। दूल्हे और उसकी साली रुखसाना की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed