{"_id":"e6f3157d6a5d9458db75be468cddcbb0","slug":"new-born-girl-child-dead-after-inject-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की लापरवाही ले गई नवजात की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की लापरवाही ले गई नवजात की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 29 Apr 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मंगलवार को एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्ची की जान गई है।
विज्ञापन
जंडूसिंघा की रहने वाली रजिया बेगम पत्नी शकील अहमद ने सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। नवजात ने मंगलवार दोपहर को दम तोड़ दिया।
रजिया बेगम ने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने नवजात को कोई टीका लगाया था। टीका लगाने के बाद से नवजात की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रजिया बेगम ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मचारी की लापरवाही के कारण ही उनकी बच्ची की मौत हुई है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर सिविल अस्पताल के एमएस संजीव बबूटा का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
