{"_id":"6aad9f07ee9a3fb8f80a8df0","slug":"new-barracks-for-552-prisoners-to-be-built-at-the-model-jail-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1127025-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मॉडल जेल में 552 कैदियों के लिए बनेंगी नई बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मॉडल जेल में 552 कैदियों के लिए बनेंगी नई बैरक
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-51 की मॉडल जेल में 552 कैदियों के लिए अतिरिक्त आवासीय क्षमता विकसित की जाएगी। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को 26.73 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया। इसे 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना में अतिरिक्त बैरकों के साथ प्रशासनिक, सुरक्षा, प्रशिक्षण और पुनर्वास से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
इसके तहत ग्राउंड प्लस दो मंजिला प्रशासनिक भवन, वॉच टावर के साथ केंद्रीय प्रशासनिक ब्लॉक, व्यावसायिक प्रशिक्षण और पुनर्वास गतिविधियों के लिए फैक्टरी शेड, कैदियों के आवासीय ब्लॉक, तीन संतरी पोस्ट और चारदीवारी बनाई जाएगी। आंतरिक सड़क और पार्किंग के साथ पानी, सीवरेज और जनस्वास्थ्य की सुविधाएं भी विकसित होंगी।
जेल परिसर में सीसीटीवी निगरानी, लोकल एरिया नेटवर्क (एलएएन), अग्निशमन प्रणाली और लिफ्ट की सुविधा भी होगी। परियोजना में वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा की व्यवस्था के साथ ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट (ग्रीहा) के अनुरूप टिकाऊ निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
नई फैक्टरी शेड में कैदियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और पुनर्वास गतिविधियां संचालित होंगी। प्रशासन के अनुसार इसका उद्देश्य कैदियों को सुधार और पुनर्वास के अवसर देना और जेल से बाहर आने के बाद समाज में दोबारा शामिल होने में मदद करना है।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, जेल महानिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार समेत पुलिस और इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।