फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New 8 IAS Offciers Joined UT Administration

चंडीगढ़ को मिले यूटी कैडर के ये 8 आईएएस

Sun, 23 Feb 2014 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
New 8 IAS Offciers Joined UT Administration
शहर में एजीएमयूटी यूटी कैडर अब और भी मजबूत हो गया है। एजीएमयूटी कैडर के आईएएस ऑफिसर वी लालरेमथंगा ने प्रशासन में ज्वाइन कर लिया। उन्हें फिलहाल पोस्टिंग नहीं दी गई है।
विज्ञापन


लालरेमथंगा के ज्वाइन करने के बाद चंडीगढ़ में एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारियों की संख्या आठ हो गई है। जबकि यूटी में पंजाब और हरियाणा के फिलहाल दो-दो ही आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


पंजाब की एक महिला आईएएस अधिकारी लंबे अवकाश पर हैं। लालरेमथंगा मूल रूप से मिजोरम के निवासी हैं। उनके अलावा चंडीगढ़ में मिजोरम के रॉडने राल्टे भी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पिछले साल लालरेमथांगा का तबादला चंडीगढ़ किया था। जिस समय उनका तबादला हुआ था तब वह मिजोरिम के एक जिले में उपायुक्त के पद पर थे और मिजोरम में विधानसभा के चुनाव होने के कारण उन्हें रिलीव नहीं किया गया था।

अब पिछले सप्ताह ही उन्हें मिजोरम सरकार की ओर से रिलीव किया गया, जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन किया। ध्यान रहे कि लालरेमथंगा एमसीएस (मिजोरम सिविल सर्विसेज) से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं और उन्हें पदोन्नत करने संबंधी अधिसूचना 20 नवंबर, 2012 को जारी हुई थी।  

ये हैं यूटी कैडर के अधिकारी
केके शर्मा--------------प्रशासक के सलाहकार
सत्यगोपाल-------------सीएचबी चेयरनैम
प्रेरणा पुरी--------------आईटी सचिव, अतिरिक्त गृह सचिव
तनवी गर्ग--------------एडीसी, एमडी सिटको
कशिश मित्तल----------आरएलए, एसडीएम (साउथ)
दानिश अशरफ---------एसडीएम (ईस्ट)
रॉडने रॉल्टे------------सीईओ, सीएचबी
वी लालरेमथंगा-

चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर जाएंगे अधिकारी
चंडीगढ़ प्रशासन के कई अधिकारी जल्द ही दूसरे राज्यों में चुनाव पर्यवेक्षक बन कर जाएंगे। प्रशासन की ओर से चंडीगढ़ के जिन अधिकारियों का नाम चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया है उनमें हाल ही में ज्वाइन करने वाले अधिकारी वी लालरेमथांगा, सीएचबी के सीईओ रॉडने राल्टे और नगर निगम आयुक्त विवेक प्रताप सिंह के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों के चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर दूसरे राज्यों में चले जाने के कारण पहले से चल रही अधिकारियों की कमी और बढ़ जाएगी।

जून में होगा अधिकारियों का तबादला
लोकसभा चुनाव के कारण शहर में यूटी कैडर के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला रुका हुआ है। ऐसे में फिलहाल चाहे यूटी कैडर के अधिकारियों की संख्या आठ हो गई है, लेकिन जून के बाद चुनाव आचार संहिता के हटने ही यह संख्या कम हो सकती है।


जिन अधिकारियों का तबादला होना है उनमें प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा, सीएचबी चेयरमैन सत्यगोपाल, एडीसी तन्वी गर्ग, आईटी सचिव प्रेरणा पुरी और सीएचबी सीईओ रॉडने राल्टे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed