फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nephew of akali leader on seven day police remand in Sidhu Moosewala murder case

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: अकाली नेता का भतीजा सात दिन के पुलिस रिमांड पर, पुलिस करेगी पूछताछ

Wed, 13 Jul 2022 06:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 06:00 PM IST
सार

पुलिस ने संदीप काहलों के घर पर दबिश दी और कई जगहों पर उसकी निशानदेही पर छापेमारी भी की गई। पुलिस जांच और दबिश के दौरान कई ऐसे सबूत मिले जिससे पुलिस भी हैरान थी।

विज्ञापन
Nephew of akali leader on seven day police remand in Sidhu Moosewala murder case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप सिंह काहलों को बुधवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे दोबारा सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कुछ दिन पहले संदीप काहलों के घर पर दबिश दी थी और वहां से कई सबूत इकट्ठा किए थे।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह जग्गू भगवानपुरिया का तो नजदीकी था ही इसके अलावा और किन लोगों के संपर्क में था। उसने किस लालच में जग्गू भगवानपुरिया के कहने पर गैंगस्टरों को सतबीर के साथ बठिंडा भेजा। पुलिस अब कड़ी दर कड़ी जोड़कर इस मामले का पूरा पर्दा हटाना चाहती है कि इस हत्याकांड में और कितने लोग शामिल हैं, जिन्हें पता था कि सिद्धू मूसेवाला की जान खतरे में है और उसे किसी भी समय मौत के घाट उतारा जा सकता है।
विज्ञापन

 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सीआईए टू द्वारा जब हथियार सप्लाई करने वाले को काबू किया तो पता चला कि गैंगस्टरों को सतबीर ने बठिंडा छोड़ा था। इसके बाद आरोपी सतबीर को काबू किया गया और पता चला कि आरोपी संदीप काहलों ने उसे भेजा था और उसे आरोपी जग्गू भगवानपुरिया के जरिये मिले थे। इसके बाद पुलिस ने निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप सिंह काहलों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संदीप काहलों के घर पर दबिश दी और कई जगहों पर उसकी निशानदेही पर छापेमारी भी की गई। पुलिस जांच और दबिश के दौरान कई ऐसे सबूत मिले जिससे पुलिस भी हैरान थी। अब पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि संदीप काहलों के किन लोगों के साथ संपर्क थे और वह जग्गू भगवानपुरिया के जरिये किन-किन गैंगस्टरों से मिला था और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी उसका कितना हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed