फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Neeraj Chopra father Satish Kumar said atmosphere in the village like diwali

Paris Olympics: फाइनल में नीरज चोपड़ा, पिता सतीश कुमार बोले- जैसा देशवासी चाहते हैं, बेटे ने वैसा ही किया

Tue, 06 Aug 2024 07:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 Aug 2024 07:14 PM IST
सार

Paris 2024 Olympics : पेरिस ओलंपिक में देश के स्टार जेवलिन नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर का थ्रो किया है। इसके साथ वह फाइनल में पहुंच गए हैं। नीरज के पिता सतीश कुमार का कहना है कि बेटे से हर देशवासी को गोल्ड मेडल की उम्मीद है।  

विज्ञापन
Neeraj Chopra father Satish Kumar said atmosphere in the village like diwali
नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो किया किया है। इसके साथ ही वह फाइनल में पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


नीरज चोपड़ा के फाइनल में पहुंचने पर देशभर में खुशी का माहौल है। हरियाणा के पानीपत में नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार का कहना है कि हम बेटे के प्रदर्शन के बहुत खुश हैं। देश को नीरज से उम्मीदें हैं कि वह गोल्ड जीत सकते हैं। नीरज के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा है। उनके साथ सभी की प्रार्थनाएं और आशीर्वाद हैं। 
विज्ञापन

 

सतीश कुमार ने कहा कि वैसे तो नीरज का रिकॉर्ड 89.94 मीटर का है। वहीं आज उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंक फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में जैसा कि लोगों को उनसे उम्मीद है, वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। 

89.34 मीटर थ्रो करना काफी बेहतर
सतीश ने कहा कि नीरज के फाइनल में पहुंचने पर आज गांव में दिवाली जैसा माहौल है। लोगों ने उनके लिए खुशी और जश्न मनाया। गांव के सभी लोग बैठक में बड़े टीवी में नीरज का मुकाबला देख रहे थे। नीरज ने जैसे ही 89.34 मीटर थ्रो किया तो सभी लोग खुशी से झूम उठे। 89.34 मीटर थ्रो करना काफी बेहतर है। 


तीन दिन पहले नीरज से हुई थी बात 
नीरज के पिता ने कहा कि अभी उनकी बेटे के साथ बात नहीं हुई है। उनकी नीरज से तीन दिन पहले बात हुई थी। तब नीरज ने उन्हें को बताया था कि मेरी बॉडी में बेहतर कर रही है। बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल सही है। इसलिए मैं बेहतर से बेहतर करने की कोशिश करूंगा और नीरज ने आज वह करके भी दिखाया है। जैसा कि देशभर के लोगों की उम्मीद थी। उनके प्रदर्शन से प्रदेश और देश के लोगों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed