फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Necessary goods, cost only one rupee ... Both the stores became empty as soon as they opened

Chandigarh News: जरूरत का सामान, सिर्फ एक रुपये दाम... खुलते ही दोनों स्टोर हो गए खाली

Sat, 10 Jun 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Necessary goods, cost only one rupee ... Both the stores became empty as soon as they opened
चंडीगढ़। नगर निगम ने विकास नगर (मौलीजागरां) और मलोया में एक रुपये स्टोर शुरू किया है। इसमें एक रुपये में लोग कोई भी सामान खरीद सकते हैं। शुक्रवार को मेयर अनूप गुप्ता और नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने दोनों स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की और पहले ही दिन दोनों स्टोर का लगभग सारा सामान बिक गया। मलोया में एक महिला ने श्री रामचरित मानस खरीदा और उसे अपने सिर पर रखकर घर ले गईं।नगर निगम की तरफ से यह सारा सामान 20 मई से लेकर पांच जून तक शहर के 35 आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल) केंद्रों के माध्यम से एकत्रित किया था। इन केंद्रों पर शहर के अलग-अलग सेक्टरों के लोगों ने अपने घर का वह सामान दान किया था, जो उनके इस्तेमाल में नहीं था। नगर निगम की तरफ से दान करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था, जिसमें लोगों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस दौरान निगम के पास टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर, अटैची, कपड़े, खिलौने, जूते, बर्तन और किताबों के अलावा कई सामान पहुंचे थे। नगर निगम अब इन सामानों को सेल्फ हेल्प ग्रुप की मदद से एक रुपया स्टोर के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है। ऐसे ही दो स्टोर का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। पहला स्टोर विकास नगर (मौलीजागरां) के सामुदायिक केंद्र और दूसरा मलोया के स्मॉल फ्लैट्स के सामुदायिक केंद्र में खुला है। मेयर और आयुक्त ने लोगों को इस स्टोर के महत्व के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


एक रुपये में सामान लेने के लिए टूट पड़े लोग
एक रुपये में सामान लेने के लिए दोनों स्टोर पर भारी भीड़ दिखी। मलोया में स्टोर के उद्घाटन के बाद लोग कुर्सी, कपड़े, अटैची, खिलौने और किताब समेत कई सामान खरीद कर ले गए। इस मौके पर एक महिला ने श्रीरामचरितमानस खरीदी। स्टोर के एक कर्मचारी की तरफ से महिला को श्रीरामचरितमानस को रखने के संबंधित सभी नियमों की भी जानकारी दी गई, जिसके बाद महिला श्रीरामचरितमानस को अपने सिर पर रखकर घर ले गई। साथ ही विश्वास दिलाया कि वह इसे पूरे सम्मान के साथ रखेंगी। इसके अलावा बच्चों ने खिलौने खरीदे। कई छात्र भी पहुंचे थे, जो किताबें खरीदते नजर आए। ग्यारहवीं के एक छात्र ने मेडिकल की किताबें खरीदीं। उन्होंने बताया कि जो किताब मार्केट में 400 से 500 रुपये में खरीदनी पड़ती, वह उन्हें यहां पर एक रुपये में मिल गई। बता दें कि यह स्टोर फिलहाल दो दिन चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed