{"_id":"1580c2b1c7f3837337a46aa669425cdf","slug":"navsankalp-the-mega-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों के लिए उम्मीद की एक किरण 'नवसंकल्प'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों के लिए उम्मीद की एक किरण 'नवसंकल्प'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Feb 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कालेज सेक्टर-10 के विद्यार्थियों की ओर से चलाई जा रही चैरिटी एसोसिएशन नवसंकल्प ने कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर आयोजित द मेगा चैरिटी शो के मुख्यातिथि यूटी चंडीगढ़ के आईजीपी आरपी उपाध्याय रहे। विद्यार्थियों ने भंगड़ा, डांस और ड्रामा से लोगों का मनोरंजन किया।
प्रेस सेक्रेटरी दिवीजा शर्मा ने कहा कि 3 साल के बच्चे दिनेश को कार्डिक सर्जरी के लिए एक लाख रुपये दिए गए हैं। इस मौके पर उसके पिता दीपक ने कहा कि वह नेपाल से आए थे और कोई भी उनकी यहां मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था।
डीएवीसी सेक्टर-10 के बच्चों द्वारा चलाई जाने वाली चैरिटी एसोसिएशन ने स्पार्कल द मेगा चैरिटी शो की मेजबानी भी की। नव संकल्प की प्रधान अमन मेहंदीरत्ता ने कहा कि आठ साल से यह कार्य बच्चों की मदद से किया जा रहा है जो 17 साल से कम आयु के बच्चे बीमार होते हैं, इस चैरिटी द्वारा उनकी मदद की जाती है। इसकी कोषाध्यक्ष भावना अग्रवाल ने बताया कि नवसंकल्प ने अब तक 28 बच्चों की मदद की है।