{"_id":"1135c221cbb69118008d1c1687e54597","slug":"navratra-special-kalash-sthapna-auspicious-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र 13 से, इस शुभ समय में करें कलश स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र 13 से, इस शुभ समय में करें कलश स्थापना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Oct 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र में कलश स्थापना के लिए 44 मिनट का अभिजीत मुहूर्त है। मंगलवार को नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्र में चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग बन रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख ने बताया कि निर्णय सिंधु व अन्य धर्म ग्रंथों में ऐसा वर्णित है कि पहले नवरात्र को चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में कलश स्थापना नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
धर्म शास्त्रों के अनुसार इस प्रकार के योग में कलश स्थापना करने पर घर में उपद्रव, अशांति और रोग होता है। ऐसी स्थिति में अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करना चाहिए।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह 11 बजकर 38 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। इसमें कलश स्थापना शुभ है।