{"_id":"5bb38f68867a554f143212bd","slug":"navojot-sidhu-writes-a-letter-to-home-minister-on-ut-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा- यूटी कैडर से चंडीगढ़ पर कमजोर हो जाएगा पंजाब का कंट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा- यूटी कैडर से चंडीगढ़ पर कमजोर हो जाएगा पंजाब का कंट्रोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी यूटी के नए कैडर से संबंधित नोटिफिकेशन से पंजाब का अपनी राजधानी चंडीगढ़ से जुड़े मामलों पर कंट्रोल कमजोर हो जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को इस बारे में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
सिद्धू ने लिखा है कि गांधी जयंती के दिन वह पिछले दिनों हुए ऐसे घटनाक्रम के बारे में बताना चाहते हैं, जिसने पंजाब को बुरी तरह प्रभावित किया है। एक मंत्री और एक पंजाबी होने के नाते यह उनके लिए भी चिंता का विषय है। केंद्र सरकार ने 25 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी कर डीएसपी समेत चंडीगढ़ प्रशासन के कई पद डीएएनपीआईएस कैडर में शिफ्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन
अब इन सभी पदों पर पंजाब और हरियाणा का कोई अधिकार नहीं होगा। ये केंद्र सरकार द्वारा नियुक्ति के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से भरे जाएंगे। यह नोटिफिकेशन पंजाब री-ऑर्गेनाइजेशन एक्ट और राजीव-लोंगोवाल समझौते के मकसद के ही खिलाफ है। 1966 में हरियाणा को अलग राज्य और चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था।
विज्ञापन
तभी सारी संपत्ति का पंजाब और हरियाणा के बीच 60-40 के अनुपात में बंटवारा हुआ था। चंडीगढ़ में नियुक्तियों में भी यही अनुपात चलता है। तभी यह तय हुआ था कि चंडीगढ़, पंजाब की राजधानी होगी। जब तक हरियाणा अपनी राजधानी नहीं बना लेता, इसे यूटी का दर्जा जारी रहेगा। राजीव-लोगोंवाल समझौते के तहत 26 जनवरी 1986 को चंडीगढ़ को पंजाब को ट्रांसफर किया जाना चाहिए था, पर वह नहीं हुआ।
सिद्धू ने कहा कि इस नोटिफिकेशन से 60-40 का अनुपात प्रभावित होगा। ऐसी आशंकाएं हैं कि पंजाबी अफसरों से और कैडर ले लिए जाएंगे। इसलिए नोटिफिकेशन पर दोबारा विचार किया जाए।