फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu will go on hunger strike from today

लखीमपुर हिंसा: आज से भूख हड़ताल करेंगे सिद्धू, हरसिमरत समेत पांच शिअद नेता भी मिलेंगे पीड़ितों से

Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज (शुक्रवार) से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उधर, शिरोमणि अकाली दल का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश रवाना हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में हरसिमरत कौर समेत पांच नेता शामिल हैं। से सभी नेता लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी करेंगे। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu will go on hunger strike from today
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)

विस्तार

लखीमपुर हिंसा को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एलान किया कि अगर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मोहाली से लखीमपुर के लिए रवाना होते समय सिद्धू ने एलान किया, ‘अगर कल तक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया तो मैं कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा।’

विज्ञापन


अब शिअद नेता लखीमपुर रवाना, हरसिमरत कौर भी शामिल
कांग्रेस के बाद अब शिरोमणि अकाली दल के नेता मृतक किसानों के परिजनों से मिलने लखीमपुर रवाना हो गए। सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में शिअद नेता लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे। जहां उनके द्वारा घटना के लिए जिम्मेदार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार से मुलाकात करेगा और उन पर दबाव बनाएगा कि वे इस भयावह कृत्य के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे। शिरोमणि अकाली दल इस मामले में बेहद स्पष्ट है कि इस नरसंहार के जिम्मेदार सभी लोगों को तुरंत सलाखों में डाला जाना चाहिए, चाहे वे कितने ही उच्च पद पर क्यों न हों। सुखबीर ने बताया कि लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होने वाले पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में हरसिमरत कौर बादल, बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, जागीर कौर और बिक्रम सिंह मजीठिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed