फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu visited home of famous Dhadhi folk singer Idu Sharif

पैरालिसिस से जूझ रहे प्रसिद्ध गायक ईदू शरीफ के घर पहुंचे सिद्धू, दिए 2 लाख

Tue, 26 Sep 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Sep 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu visited home of famous Dhadhi folk singer Idu Sharif
प्रसिद्ध गायक ईदू शरीफ के घर पहुंचे सिद्धू
पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू प्रसिद्ध ढाडी गायक ईदू शरीफ के घर पहुंचे। उन्होंने पैरालिसिस से जूझ रहे ईदू की दो लाख रुपये की सहायता की। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन


सिद्धू को पिछले दिनों फरीदकोट में बाबा फरीद मेले के दौरान ईमानदारी अवार्ड के साथ एक लाख रुपये मिले थे। तब उन्होंने घोषणा की थी कि वह इसमें अपनी ओर से एक लाख रुपये मिली कर यह राशि ईदू शरीफ को देंगे। सोमवार को सिद्धू ने पंजाब कला परिषद केचेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर के साथ जाकर ईदू को यह राशि सौंपी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि यह राशि भले ही कम है, लेकिन इसमें बाबा फरीद की दुआएं जुड़ी हैं। सिद्धू ने कहा कि ईदू की आर्थिक तंगहाली का मुद्दा डॉ. पातर ने परिषद की बैठक में उठाया था। ईदू और उनके पुत्र विक्की ने एक गीत जिंदगी दे रंग सजनां.. गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे से घर में गुजारा कर रहे ईदू के परिवार ने कहा कि अगर उन्हें जगह या बड़ा घर मिल जाए तो बेहतर होगा। सिद्धू ने भरोसा दिया कि वह इस संबंध में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात करेंगे। सिद्धू ने कहा कि जिस तरह क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की आर्थिक तंगहाली को देखते हुए बीसीसीआई ने सभी पूर्व क्रिकेटरों को पेंशन देने का फैसला किया था।


उसी तरह पंजाब के अजीम फनकारों, साहित्यकारों की बुढ़ापे में सहायता को कॉरपस फंड बनाने की जरूरत है। इस पर विचार किया जाएगा, ताकि किसी कलाकार को बुढ़ापे में मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस मौके पर डॉ. लखविंदर जौहल और निर्मल जौड़ा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed