फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu targets on his own government by raising many issues

कैप्टन के सामने सिद्धू ने लगाई सवालों की झड़ी: इन मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरा, कहा- पंजाब मांगता है जवाब

Fri, 23 Jul 2021 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 09:07 PM IST
सार

कार्यभार ग्रहण के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने भाषण में कई मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। कई मुद्दों को उठा नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया और कहा कि पंजाब जवाब मांगता है। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu targets on his own government by raising many issues
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले ही भाषण में जो प्राथमिकताएं गिनाईं, उनमें अपनी पार्टी की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को निशाने पर ले लिया। सिद्धू ने बेअदबी, ड्रग माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, बिजली समझौते जैसे मुद्दों को उठाते हुए सवाल किया कि आखिर अब तक ये मसले हल क्यों नहीं हुए, पंजाब मांगता है जवाब। 

विज्ञापन


जाहिर है, ये सवाल खड़े करके सिद्धू ने एक तरह से कैप्टन सरकार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। अपने भाषण में सिद्धू ने कहा कि उनके लिए ओहदे का कोई मसला नहीं है, बल्कि उनकी प्रधानी प्रदेश के मसले हल करने की उम्मीदों की प्रधानगी है। पंजाब आज कई सवाल करता है। 
विज्ञापन


पंजाब में चिट्टे का व्यापार करने वाले वे बड़े मगरमच्छ कहां हैं? उनके नाम देने होंगे और उनकी पकड़ना होगा। उन्होंने कहा कि 6 फुट 4 इंच के उस व्यापारी को न लटकाया तो हम किसी काम के नहीं। पंजाब इस बात का जवाब मांगता है कि क्यों बिजली 18 रुपये प्रति यूनिट खरीदी जाए? क्यों बिजली के समझौते का सच बाहर न आए, क्यों चोरों की चोरी न पकड़ी जाए? सिद्धू ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि ये मसले हल करने होंगे तभी हम गुरु के सिख कहलवाएंगे। आज पंजाब के सिर पर जो 3 लाख करोड़ का कर्ज है, वह सरकार के सिर पर नहीं, सूबे के लोगों के सिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 सूत्री एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे: सिद्धू
सिद्धू ने अपने भाषण के दौरान दावा किया कि आज कांग्रेस एकजुट है और वे सभी का आशीर्वाद लेकर चलेंगे। जो उनके विरोधी हैं, वे उन्हें बेहतर बनाएंगे और सभी के साथ संपर्क बनाकर चलेंगे। सिद्धू ने कहा कि वे कांग्रेस हाईकमान की ओर से दिए 18 सूत्री एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed