फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu targeted Punjab government today

सिद्धू का हमला: कहा- केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रही पंजाब सरकार, अलका के साथ पूरी कांग्रेस खड़ी

Wed, 20 Apr 2022 05:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Apr 2022 05:17 PM IST
सार

कुमार विश्वास के बाद पंजाब पुलिस आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर भी पहुंची। यह जानकारी अलका लांबा ने खुद अपने ट्विटर के माध्यम से दी। अब इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu targeted Punjab government today
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पंजाब पुलिस के पहुंचने के बाद सियासत तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह कार्य कर रही है।

विज्ञापन

 

कुमार विश्वास और अलका लांबा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से जाहिर होता है कि इसका इस्तेमाल आलोचकों को शांत कराने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस अलका लांबा के साथ मजबूती से खड़ी है। पंजाब पुलिस के राजनीतिकरण के विरोध में उनके साथ थाने जाएगी।

विज्ञापन


एसवाईएल मुद्दे पर भी घेरा
सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मुद्दे पर भी नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के नदी जल पर इतना गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले सुशील गुप्ता कौन हैं और किस अधिकार से... भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पंजाब के नदी जल पर अपना रुख स्पष्ट करें... क्या वे गुप्ता के बयान से सहमत हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार विश्वास और अलका लांबा को 26 अप्रैल को किया तलब
कुमार विश्वास के बाद पंजाब पुलिस आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर भी पहुंची। यह जानकारी अलका लांबा ने खुद अपने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। रूपनगर (रोपड़) पुलिस ने बुधवार को कुमार विश्वास और दिल्ली में कांग्रेस नेता अलका लांबा को नोटिस दिया। पुलिस ने दोनों को 26 अप्रैल को रूपनगर सदर थाने में पूछताछ के लिए तलब किया है।

आप को नतीजे भुगतने पड़ेंगे: बरिंदर सिंह ढिल्लो
पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लो ने कुमार विश्वास और अलका लांबा पर दर्ज मामले को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है और डर का संदेश देना चाहती है क्योंकि दिल्ली में एमसीडी के चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि अलका लांबा और कुमार विश्वास के रोपड़ आने पर उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट निजी दुश्मनी और रंजिश निकालने के लिए नहीं दिया है। ढिल्लो ने कहा कि पंजाब के लोगों को बदलाव के रूप में धोखा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed