फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navjot singh sidhu support legalising opium cultivation in punjab

नवजोत सिद्धू ने कहा- वैध हो अफीम की खेती, मेरे ताया भी खाते थे और लंबी उम्र भी जिए

Mon, 01 Oct 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Mon, 01 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu support legalising opium cultivation in punjab
Navjot Singh Sidhu

 कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में अफीम की खेती को वैध करने की मांग का समर्थन किया। उनका मानना है कि अफीम की वजह से पंजाब में बढ़ती ड्रग की लत को रोका जा सकता है। पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी द्वारा अफीम की खेती की मांग का समर्थन करते हुए सिद्धू ने कहा कि उनके ताया जी अस्पताल से पर्ची लेकर अफीम लिया करते थे और लंबी उम्र जिए लेकिन मजीठिया ने पंजाब में चिट्टे का जहर घोल दिया और माताओं को उनके बेटों की मौत पर रोने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


एक निजी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तुलना धृतराष्ट्र से कर दी और तीखा वार करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से धृतराष्ट्र को सिर्फ अपना पुत्र दुर्योधन ही नजर आता था, वैसे ही प्रकाश सिंह बादल को सिर्फ अपना बेटा सुखबीर बादल ही नजर आता है।
विज्ञापन


 पंजाबी भवन में आए नवजोत सिद्धू सीनियर अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा द्वारा सभी पदों से इस्तीफा देने पर टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुखबीर और मजीठिया की जोड़ी ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन पर विश्वास किया है, जिसका प्रमाण चुनाव में मिली जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल के रेटों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के वक्त कच्चे तेल का रेट 150 डॉलर प्रति बैरल तक जाने के बावजूद पेट्रोल के रेट 80 रुपये प्रति लीटर नहीं गए थे।  यह तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। उन्होंने 1992 के आंकड़ों का वर्णन करते हुए कहा कि धान और गेहूं के एमएसपी में मात्र पांच फीसदी, जबकि डीजल में 15 फीसदी वृद्धि हुई है। जबकि पड़ोसी देशों में तेल के रेट बहुत कम हैं। 


पंजाब पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार
 निजी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार और काबिल है। जालंधर के थाना मकसूदां और मोगा के कोरियर ऑफिस में बम ब्लास्ट की घटना की उन्होंने जांच जारी होने का दावा किया। पुलिस पर अकाली दल की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि हम अपना काम करना जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed