फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu statement on Rahul Gandhi

खानदानी हैं राहुल गांधी, वक्त आ गया है देश का नेतृत्व उनके जैसा नेता करे: सिद्धू

Sat, 02 Dec 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu statement on Rahul Gandhi
नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : File Photo

कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू आजकल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी एक खानदानी शख्शियत हैं और अब वो परिपक्व हो गए हैं। आगे सिद्धू ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस देश का नेतृत्व राहुल गांधी जैसा खानदानी नेता करे। हमें अपने नेता पर पूरा भरोसा है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी हार को जीत में तब्दील करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

 


उधर, ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि सिद्धू गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए जाने को तैयार नहीं हैं। पार्टी हाईकमान के तमाम प्रयास के बावजूद सिद्धू हामी नहीं भर रहे हैं। पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अहमदाबाद जाने की तैयारी में हैं। कैप्टन 5 दिसंबर को गुजरात के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें सिद्धू हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी प्रचार के लिए नहीं गए थे। इस वजह से पार्टी की खासी किरकिरी भी हुई है, जबकि पंजाब के आधा दर्जन मंत्री हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार में जुटे थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी दो दिनों तक प्रचार किया था। गौरतलब है कि सिद्धू भले ही इन दिनों कांग्रेस के मंत्री हो, लेकिन किसी भी मौके पर उन्होंने भाजपा के खिलाफ मोर्चा नहीं खोला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed