{"_id":"5c77fdd1bdec22578f2aa5a4","slug":"navjot-singh-sidhu-statement-on-india-pakistan-current-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- यह कैसा राष्ट्रवाद जो भारत को भारत के खिलाफ खड़ा कर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- यह कैसा राष्ट्रवाद जो भारत को भारत के खिलाफ खड़ा कर रहा
Thu, 28 Feb 2019 08:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब के निकायमंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक संदेश जारी किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल को देखते हुए उन्होंने लोगों को शांति का संदेश दिया है। सिद्धू ने लिखा है कि आप का भविष्य, आप के चयन पर निर्भर करता है। आज सीमा के दोनों तरफ के रणनीतिकार एक-दूसरे को आघात पहुंचाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
उन्हें लगता है कि ऐसे वे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। लेकिन यह मृगतृष्णा जैसा है। दूसरों को हानि पहुंचाने की बात सोचना आसान है, लेकिन यह सोच हमें सुरक्षित नहीं रख सकती। मैं एक स्वतंत्रता सेनानी का बेटा हूं, जो अपने देश के साथ खड़ा है। मेरी सच्ची देशभक्ति की पहचान मेरा साहस है, जो इस डर के खिलाफ सीना ताने खड़ा है।
विज्ञापन
वह डर जिसकी वजह से आज कई लोग चुप्पी साधे हुए हैं। मैं अपने सिद्धांतों पर कायम हूं कि कुछ लोगों की गलती की वजह से पूरे समुदाय को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। पीएम और विदेश मंत्री ने भी ऐसा ही कहा है। मैं अपने विश्वास पर कायम हूं कि कूटनीतिक दबाव द्वारा सीमा के भीतर या उस पार के आतंकी संगठनों की मौजूदगी और उनके अभ्यास को जड़ से खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
अभिनंदन की तरह भारत मां का कोई और बेटा अपनों से बिछड़ना नहीं चाहिए। हम सच्चे देशभक्त बनें और यह सवाल करें कि आखिर यह कैसा राष्ट्रवाद है जो भारत को भारत के खिलाफ ही खड़ा कर रहा है।