फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu said i have no desire for post

Punjab: सिद्धू बोले- मुझे पद की लालसा नहीं, राजा वड़िंग को बताया संस्था का प्रधान, कहा- हर फैसला मानना कर्तव्य

Thu, 13 Apr 2023 05:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं बल्कि सबके योगदान सहयोग से है। वह सब इकट्ठे होकर पार्टी के नाराज चल रहे नेताओं को मनाने जाएंगे। उन्हें मनाकर पार्टी के काम पर लगाएंगे।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu said i have no desire for post
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग की मौजूदगी में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। वह कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने देश को आजाद करवाया था। उन्होंने राजा वड़िंग के बारे में कहा कि संस्था का प्रधान सर्वोपरि होता है। उसका हर फैसला मानना हमारा कर्त्तव्य है।

विज्ञापन


पार्टी जहां भी उनकी ड्यूटी लगा देगी, वह पूरी शिद्दत के साथ उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को एकजुट और मजबूत करने के लिए पुराने कार्यकर्ताओं के घरों में भी जाएंगे और झुककर उन्हें मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने लोगों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। पुराने पार्टी के कार्यकर्ताओं को मनाएंगे भी और उन्हें घर नहीं बैठने देंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं बल्कि सबके योगदान सहयोग से है। वह सब इकट्ठे होकर पार्टी के नाराज चल रहे नेताओं को मनाने जाएंगे। उन्हें मनाकर पार्टी के काम पर लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed