{"_id":"6437ee2df37cc79d380a50c5","slug":"navjot-singh-sidhu-said-i-have-no-desire-for-post-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सिद्धू बोले- मुझे पद की लालसा नहीं, राजा वड़िंग को बताया संस्था का प्रधान, कहा- हर फैसला मानना कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सिद्धू बोले- मुझे पद की लालसा नहीं, राजा वड़िंग को बताया संस्था का प्रधान, कहा- हर फैसला मानना कर्तव्य
Thu, 13 Apr 2023 05:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:33 PM IST
सार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं बल्कि सबके योगदान सहयोग से है। वह सब इकट्ठे होकर पार्टी के नाराज चल रहे नेताओं को मनाने जाएंगे। उन्हें मनाकर पार्टी के काम पर लगाएंगे।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग की मौजूदगी में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। वह कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने देश को आजाद करवाया था। उन्होंने राजा वड़िंग के बारे में कहा कि संस्था का प्रधान सर्वोपरि होता है। उसका हर फैसला मानना हमारा कर्त्तव्य है।
विज्ञापन
पार्टी जहां भी उनकी ड्यूटी लगा देगी, वह पूरी शिद्दत के साथ उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को एकजुट और मजबूत करने के लिए पुराने कार्यकर्ताओं के घरों में भी जाएंगे और झुककर उन्हें मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने लोगों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। पुराने पार्टी के कार्यकर्ताओं को मनाएंगे भी और उन्हें घर नहीं बैठने देंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं बल्कि सबके योगदान सहयोग से है। वह सब इकट्ठे होकर पार्टी के नाराज चल रहे नेताओं को मनाने जाएंगे। उन्हें मनाकर पार्टी के काम पर लगाएंगे।
विज्ञापन