फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu disclosed about his income in Amritsar

Punjab election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- 20 साल से 30 करोड़ रुपये थी मेरी आय, अब 70 हजार रुपये महीना रह गई

Tue, 08 Feb 2022 08:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 08:57 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को अपनी आय से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से मेरी आय 30 करोड़ रुपये महीना था। अब यह 70 हजार रुपये महीना बची है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu disclosed about his income in Amritsar
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 20 साल से उनकी आय 30 करोड़ रुपये प्रतिमाह थी, जो अब 70 हजार रुपये प्रतिमाह रह गई है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसा मुखौटेबाज आज तक नहीं देखा। वे पूर्वी हलके में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हमारा हर धर्म एक दिशा देता है लेकिन राजनीतिक सिस्टम में कुछ स्वार्थी लोग धर्म की आड़ में राजनीति करते दिखाई देते हैं। बेअदबी के मामलों में बहुत लोगों ने राजनीति की। बाबा नानक को मानने वाले लोग सभी के भले में अपना भला देखते हैं। इसलिए वे लोगों से अपील करना चाहते हैं कि वे उसी को वोट दें जो पंजाब के भले की बात करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माफिया और पर्चे देने वाली गुंडागर्दी को हराने के लिए समझकर अपना वोट डालें। सिद्धू ने कहा कि पहले उनकी आय 30 करोड़ रुपये थी लेकिन लाफ्टर चैलेंज शो छोड़ने के बाद उनकी आय 70 हजार रुपये तक सिमट गई है। इस अवसर पर जब सिद्धू से चरणजीत सिंह चन्नी की अमीरी बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब तो खुद चन्नी ही दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed